दरअसल, ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र स्थित खेरली नहर में साेमवार को घने कोहरे के कारण एक आर्टिका कार गिर गई थी। उस कार में कुल 11 लोग सवार थे। इस दर्दनाक हादसे में आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि अगर मौके पर तुरंत पीवीआर नहीं पहुंचती कार सवार मृतकों की संख्या और भी अधिक हो सकती थी। बताया जा रहा है कि एक कार सवार दो महिलाओं ने पुलिस को सूचना दी थी कि हमारे साथ चल रही एक अर्टिका कार खेरली नहर में गिर गई है। जारकारी मिलते ही गस्त कर रही पीवीआर संख्या 1875 मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पीआरबी में कमांडर हेड कांस्टेबल किरनपाल सिंह, हेड कांस्टेबल अरुण त्यागी, सब कमांडर कांस्टेबल मुनेश कुमार और पायलट रजनीश चौधरी तैनात थे।