5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काली जवाहर कट पहने हुए पहुंचे ‘ये’ तो दुकानों के शटर बंद कर भागने लगे लोग, देखें वीडियो

प्रमुख सचिव होमगार्ड व ज़िले के नोडल अधिकारी कमलेश कुमार ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एआरटीओ ऑफिस का इंस्पेक्शन किया।

less than 1 minute read
Google source verification
arto

काली जवाहर कट पहने हुए पहुंचे 'ये' तो दुकानों के शटर बंद कर भागने लगे लोग, देखें वीडियो

बुलंदशहर। प्रमुख सचिव होमगार्ड व ज़िले के नोडल अधिकारी कमलेश कुमार ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एआरटीओ ऑफिस का इंस्पेक्शन किया। इस दौरान यहां सक्रिय दलालों में अफरातफरी मची रही। अपनी ओर प्रशासनिक अधिकारियों को आता देख सभी दलाल शटर गिराकर भाग निकले।

यह भी पढ़ें : बच्चियों को बढ़ावा देने को टूर्नामेंट का हुआ आगाज, जीतने वाले को मिलेगी इतनी मोटी इनामी राशी

वहीं सचिव कमलेश कुमार ने एआरटीओ ऑफिस में साफ सफाई और लाइसेंस, लर्निंग संबंधित टेस्ट के संबन्ध के बारे में जानकारी जुटाई और लाईसेंस बनाने से पहले ड्राइविंग टेस्ट कराने के सख्त निर्देश दिए। बता दें कि बुलंदशहर एआरटीओ ऑफिस में प्रतिदिन हजारों लोग अपने लाइसेंस बनवाने, टैक्स भरने, गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन कराने आते हैं। अधिकांश लोगों की एक ही शिकायत रहती है कि आरटीओ ऑफिस में सीधे कर्मचारियों से संपर्क ना होकर दलालों से संपर्क होता है और वह निर्धारित शुल्क न लेकर अधिक पैसा मांगते हैं। जिसके कारण उनका समय खराब होता है और पैसे भी अधिक खर्च होते हैं। इन्हीं शिकायतों के मद्देनजर प्रमुख सचिव ने यहां का निरीक्षण किया।

एआरटीओ मोहम्मद कयूम ने बताया कि यहां प्रमुख सचिव का दौरा हुआ। वह जब भी जनपद में आते हैं तो किसी न किसी ऑफिस का निरीक्षण करते हैं। इसी क्रम में आरटीओ ऑफिस का उन्होंने निरीक्षण किया है। साथ ही साथ उन्होंने निर्देश दिए हैं कि लाइसेंस में टेस्ट जरूरी है इसीलिए डीएम और एसएसपी को बोल दिया गया है कि जब तक जगह नहीं मिलती है तो पुलिस लाइन में उनका ट्रायल कराया जाए।