25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : बच्चियों को बढ़ावा देने को टूर्नामेंट का हुआ आगाज, जीतने वाले को मिलेगी इतनी मोटी इनामी राशी

'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी को खिलाड़ी बनाओ' स्लोगन के साथ श्री राम अनुग्रह नारायण मेमोरियल अंतर विद्यालय महिला फुटबॉल व कबड्डी टूर्नामेंट 2018-19 का आगाज हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 21 Nov 2018, 5:13 PM IST

picture

VIDEO : बच्चियों को बढ़ावा देने को टूर्नामेंट का हुआ आगाज, जीतने वाले को मिलेगी इतनी मोटी इनामी राशी

नोएडा। 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी को खिलाड़ी बनाओ' स्लोगन के साथ श्री राम अनुग्रह नारायण मेमोरियल अंतर विद्यालय महिला फुटबॉल व कबड्डी टूर्नामेंट 2018-19 का आगाज हो गया है। आठ दिवसीय इस टूर्नामेंट का आयोजन सेक्टर-21 ए स्थित नोएडा स्टेडियम में किया जा रहा है। कबड्डी और फुटबॉल में जिले की 49 स्कूल भाग ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें : घर में चल रही थी शादी की तैयारी, रात को हुई एेसी घटना कि मच गया हड़कंप, देखें वीडियाे

इसमें से 25 स्कूल फुटबॉल और 24 स्कूल कबड्डी में भाग ले रहे हैं। इस टूर्नामेंट में पब्लिक स्कूल और ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों को एक साथ खेल खेलने का मौका दिया जा रहा है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम टूर्नामेंट का उद्घाटन किया था। नोएडा स्टेडियम में आयोजित इस टूर्नामेंट में जिले के 49 स्कूल की 650 लडकियां फुटबॉल व कबड्डी टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं। भाग लेने वाली लड़कियों का कहना है कि इस प्रकार के आयोजन से उन्हें आत्मविश्वास मिलता है और घर से सपोर्ट भी।

यह भी पढ़ें : इस साध्वी ने एएमयू को बंद करने की कर दी मांग, जानिए क्यों-देखें वीडियो

इस टूर्नामेंट में मैरी गोल्ड स्कूल की तरफ से कबड्डी में भाग लेने आई सोनाली कहती हैं कि इस टूर्नामेंट में उन्होंने पिछले साल भी भाग लिया था, लेकिन तब वह सफल नहीं रही थी। इस बार ज्यादा मेहनत की है और अवश्य जीतेंगी, जबकि ग्रेटर नोएडा के रामीश स्कूल से भाग ले रही श्रेयसी कहती हैं कि वह पहली बार टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं और टूर्नामेंट में भाग लेकर उन्हें अच्छा लग रहा है क्योंकि यह एक बेहतर ढंग से आयोजित किया गया है।

इस टूर्नामेंट की शुरुआत की घोषणा करते हुए उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने खिलाड़ियों से कहा कि हार जीत की परवाह किए बगैर जी जान से खेलें और हार मिले तो भी ना घबराए क्योंकि हार जीत की पहली सीढ़ी होती है।

इस टूर्नामेंट के आयोजक राजन श्रीवास्तव कहते हैं कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी को खिलाड़ी बनाओ स्लोगन के साथ इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कबड्डी और फुटबॉल में जिले की 49 स्कूल भाग ले रहे हैं। इस टूर्नामेंट में पब्लिक स्कूल और ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों को एक साथ खेल खेलने का मौका दिया जा रहा है। फुटबॉल के विजेताओं को नब्बे हजार और ट्रॉफी तथा कबड्डी के विजेताओं को 75 हज़ार नगद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।