
corona virus
बुलंदशहर। जनपद में कोरोना वायरस (COVID-19 virus ) का कहर जारी है। कोरोना मरीजों की संख्या बढने से पुलिसकर्मी एक्शन माेड में दिख रहे हैं। पांच माैत हाे जाने के बाद भी जब सिकंद्राबाद में लोग नहीं मान रहे तो पुलिस ने मंगलवार को अपना गुस्सा दोपहियां वाहनों में तोडफोड करके उतारा। तोडफोड़ की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जनपद में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों ( COVID-19 9 ) की संख्या 243 हो गयी है। इनमें 94 कोरोना मरीज सिकंद्रबाद के बताए जा रहे हैं। कोरोना से अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें पांच लोग सिकंद्राबाद के हैं। सिकंद्राबाद को बफर जोन में शामिल कर दिया गया है। 243 मरीजों में 105 मरीज लोग ठीक भी हुए हैं लेकिन यहां खतरा लगातार बढ़ रहा है।
पुलिस ने तोड़े वाहन
सिकंद्राबाद में पुलिस ने वाहनों में तोडफोड कर दी। वायरल वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है। जिसमें 8 से 10 पुलिस वाले अपने हाथों डंडे लिए हुए हैं । सिकंद्राबाद में गुलावठी रोड पर खड़े दुकानों के बाहर दुपहियां वाहनो में तोडफोड कर रहे हैं। सिकंद्राबाद कस्बे की हालत कोरोना मरीज लगातार मिलने से खराब होती जा रही है। खतरे काे देखते हुए गुलावठी कस्बे के व्यापारियों ने स्वयं ही अपने दुकानेंं बंद कर दी हैं।
व्यापारी नेता रमेश चंद जैन का कहना है कि, कोरोना के बढते संक्रमण से बचने के लिए व्यापारियो की पंचायत हुई जिसमें दुकानो को बंद रखनें का निर्णय किया गया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि लोगों की लापरवाही से कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है।
Updated on:
9 Jun 2020, 11:30 PM IST
Published on:
9 Jun 2020, 11:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.