31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: Delhi Election 2020: ‘आप’ के विधायक रोहित को है यह शौक, परिजनों ने खोला राज

Highlights Sikandrabad के मोहल्ला झारखंडी में रहते थे परिजन 31-32 साल पहले दिल्‍ली शिफ्ट हो गया था परिवार Trilokpuri Vidhan Sabha सीट से विधायक बने हैं रोहित

2 min read
Google source verification
rohit.jpg

बुलंदशहर। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) 2020 में आम आदमी पार्टी (AAP) की बंपर जीत का जश्‍न उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भी मनाया जा रहा है। दिल्‍ली में बने 'आप' विधायकों में सिकंदराबाद (Sikandrabad) के रोहित कुमार महरौलिया का नाम भी शामिल है। उनके सिर पर भी जीत का सेहरा बंधा है। रोहित ने त्रिलोकपुरी विधानसभा (Trilokpuri Vidhan Sabha) सीट पर विजय पताका फहराकर सिकंदराबाद क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें:Video: दिल्‍ली में बनी केजरीवाल की सरकार तो 'आप' नेता ने मनोज तिवारी को दी यह सलाह

मिठाई खिलाकर मनाया जीत का जश्‍न

उनके विधायक बनने से नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर रोहित की जीत का जश्न मनाया। सिकंदराबाद नगर के मोहल्ला झारखंडी निवासी रघुवीर मेहरा दिल्ली के लेडी हार्डिंग अस्पताल में नौकरी करते थे। रघुवीर मेहरा करीब 30 वर्ष पूर्व सिकंदराबाद से दिल्ली त्रिलोकपुरी जाकर बस गए। उनके बेटे ओमप्रकाश भी दिल्ली में ईएसआई में नौकरी करते हैं। ओमप्रकाश मेहरा का बेटा रोहित महरौलिया शुरू से ही मेधावी रहा है। उसे गाने का बड़ा शौक है।

कांग्रेस भी रह चुके हैं रोहित

उनके चाचा संजय मेहरा ने बताया कि रोहित ने जागरण पार्टी में अपनी गायकी से अच्छा मुकाम हासिल किया था। उसने राजनीति में भी अपना हाथ अजमाया। सबसे पहले उन्‍होंने कांग्रेस ज्‍वाइन की थी। वह सभासद भी रह चुके हैं। बाद में केजरीवाल ने उन पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया था, जिस पर रोहित खरे उतरे। वह पटपड़गंज जिले में पार्टी उपाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने पिछले चुनाव में भी पार्टी से टिकट मांगा था, लेकिन 2020 उनके लिए भाग्यशाली साबित हुआ। रोहित को 'आप' पार्टी ने त्रिलोकपुरी विधानसभा से टिकट दिया। उन्‍होंने भाजपा की किरन को करीब साढ़ 12 हजार वोटों से हराकर जीत का परचम लहरा दिया।

यह भी पढ़ें: आप विधायक की जीत पर गांव में जश्न और जुलूस के दौरान नारेबाजी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

त्रिलोकपुरी सीट से जीता चुनाव

उनका कहना है कि सिकंदराबाद के बेटे ने दिल्ली की त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर नगर का नाम रोशन किया है। रोहित के विधायक बनने की खबर जैसे ही नगर के मोहल्ला झारखंडी कायस्थवाड़ा में लोगों को लगी तो खुशी की लहर दौड़ गई। रोहित ने जल्‍दी ही सिकंदराबाद आने का वादा किया है। वहीं, रोहित के दूसरे चाचा अनु ने बताया कि 31-32 साल पहले उनके दादा यहां रहते थे। वह अपने पिता के साथ दिल्‍ली शिफ्ट हो गए थे। पहले उन्‍होंने कांग्रेस ज्‍वाइन की थी। फिर वह 'आप' में आ गए थे। मोहल्लेवासी रतन सिंह, अनु, पीके, बच्चन सिंह, सुदेश तथा संजय मेहरा समेत लोगों ने रोहित के विधायक बनने पर खुशी जाहिर की है।