11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाहुबली पूर्व बसपा विधायक ने उड़ाईं सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां तो पुलिस ने की ये कार्रवाई

Highlights - लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर पूर्व विधायक गुड्‌डू पंडित पर एफआईआर दर्ज - गुड्‌डू पंडित समेत उनके समर्थकों को भी बनाया गया आरोपी - पूर्व विधायक बोले- नहीं किया उल्लंघन, साजिश के तहत हो रही कार्रवाई
less than 1 minute read
Google source verification
guddu-pandit.jpg

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं में शुमार बसपा के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के खिलाफ सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में पूर्व विधायक श्री भगवान शर्मा गुड्डू पंडित समेत उनके 15-16 समर्थकों को भी इस केस में आरोपी बनाया गया है। हालांकि गुड्डू पंडित ने इसे साजिश करार दिया है। गुड्‌डू पंडित का कहना है कि उनके क्षेत्र में दो साधुओं की हत्या कर दी जाए और वह नहीं जाएं ऐसा नहीं हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Lockdown में रोजा इफ्तारी छोड़ पुजारी का शव कंधे पर रखकर श्मशान चल पड़े मुस्लिम

उल्लेखनीय है कि बुलंदशहर के अनूपशहर में दो साधुओं की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इसी को लेकर बुलंदशहर के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित मंगलवार देर रात घटना स्थल पहुंचे थे। इस दौरान गुड्‌डू पंडित के समर्थक भी मौजूद थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अनूपशहर थाना पुलिस ने गुड्‌डू पंडित समेत उनके 15-16 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन में रिपोर्ट दर्ज की है। दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि अनूपशहर के शिव मंदिर चौराहे के पास गुड्डू पंडित मौज-मस्ती के लिए टहल रहे थे।

मैंने समर्थकों से कहकर अपराधी को पकड़वाया

वहीं, इस मामले में गुड्डू पंडित का दावा है कि उन्होंने अपने समर्थकों से कहकर अपराधी को पकड़वाया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया है। उनके खिलाफ साजिशन केस दर्ज कराया गया है। गुड्डू पंडित ने आगे कहा कि जिले में दो साधुओं की हत्या हो जाए और वह वहां न जाएं ऐसा हो नहीं सकता।

यह भी पढ़ें- लॉकडाउन के दौरान दंपती के बीच कहासुनी ने लिया बड़ा रूप, पति ने पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला