6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाहुबली पूर्व विधायक को प्रवासियों को खाना खिलाना पड़ा भारी, यूपी पुलिस ने की ये कार्रवाई

Highlights - पूर्व विधायक पर जानबूझकर प्रवासी भीड़ को भोजन का लालच देकर इकट्ठा करने का आरोप - पुलिस के नोटिस को पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने बताया सियासत - बोले- मेरा कसूर सिर्फ इतना कि मैंने प्रवासी मजदूरों की मदद की
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 May 2020, 10:39 AM IST

former-mla-guddu-pandit.jpg

बुलंदशहर. यूपी के बुलंदशहर में सपा-बसपा के पूर्व विधायक को भेजा गया पुलिस का नोटिस चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, पुलिस ने बाहुबली पूर्व विधायक गुड्डू पंडित के आवास पर एक नोटिस चस्पा किया है, जिसमें पुलिस ने पूर्व विधायक पर जानबूझकर प्रवासी भीड़ को भोजन का लालच देकर इकट्ठा करने का आरोप लगाया है। पूर्व विधायक के इस कृत्य को पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें- लॉकडाउन-4 से पहले यूपी के इस शहर में मिली ज्यादा छूट, ऑफिस-दुकान खोलने और टैक्सी चलाने के साथ नई व्यवस्था लागू

बता दें पूर्व विधायक गुड्डू पंडित लॉकडाउन के दरमियान प्रवासी मजदूरों को अपने आवास पर रोककर उनकी मदद कर उनके लिए भोजन-पानी की व्यवस्था करवा रहे हैं। परेशान हाल प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचवा रहे हैं। साथ ही मदद फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

पुलिस के नोटिस को पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने सियासत और दबाव बताते हुए कहा कि मजदूरों के लिए सबने दरवाजे बंद किए हुए हैं। क्या वह भी मजदूरों के लिए दरवाजा बंद कर लें। उनका कसूर सिर्फ इतना है कि वह प्रवासी मजदूरों की मदद कर रहे हैं, जो आगे भी करते रहेंगे। बता दें कि पूर्व विधायक ने पुलिस के नोटिस को सोशल मीडिया पर वायरल कर खुद को गरीबों का रहनुमा बताने की कोशिश की है।

यह भी पढ़ें- लॉकडाउन में बदला पुलिसकर्मियों का नियम, साप्ताहिक अवकाश के साथ अब इतने घंटे की ड्यूटी करनी होगी