
बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश में तीन नवंबर को होने वाले सात विधानसभा सीटों के उपचुनाव को लेकर जहां सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं, शांतिपूर्ण और शत-प्रतिशत मतदान को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। बता दें कि बुलंदशहर सदर सीट समेत नौगांव सादात, टूंडला, बंगरमऊ, घाटमपुर, देवरिया और हल्हानी में तीन नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे, जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जबकि वोटों की गिनती 10 नवंबर को की जाएगी।
बुलंदशहर के निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने उपचुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए जागरुकता अभियान को लेकर बॉलीवुड गायक कैलाश खेर से निवेदन किया था कि वह अपने तरीके से मतदातों को वोट डालने के लिए प्रेरित करें। जिसके बाद कैलाश खेर ने कोरोना काल में एक गीत के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया है। कैलाश खेर के इस गीत को लेकर विधानसभा क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। खेर ने गीत के माध्यम से बुलंदशहर के लोगों से अपील कि है कि वह तीन नवंबर को मतदान दिवस पर अधिक से अधिक संख्या में अपने-अपने घरों से निकलें और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें।
कैलाश खेर ने कहा है कि वोट किसी को भी दें, लेकिन अपने मताधिकार के लिए अपने निर्धारित पोलिंग बूथ पर जरूर जाएं। बता दें कि इससे पहले विधानसभा चुनावों में भी कैलाश खेर लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील कर चुके हैं। खेर ने गीत के माध्यम से लोगों को समझाया कि उन देशों के लोगों से पूछिए जहां मतदान होता ही नहीं है। वहां केवल राजशाही या तानाशाही है। जबकि भारत में लोगों के पास अपना उत्तराधिकारी चुनने का अधिकार मिला है। इसलिए सभी को अपने मताधिकार का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए।
यहां बता दें कि कैलाश खेर से मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए गीत का अनुरोध करने वाले जिलाधिकारी रवींद्र कुमार एक एक श्रेष्ठ पर्वतारोही रहे हैं। उनकी अंग्रेजी और हिंदी में एक पुस्तक मैनी एवरेस्ट्स प्रकाशित भी हो चुकी है। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार समय-समय पर युवाओं को जागरूक करने के लिए कार्य करते रहते हैं। उन्हें सिक्किम खेल रत्न पुरस्कार और बिहार सरकार के विशेष खेल सम्मान के अलावा कई सम्मान मिल चुके हैं।
Published on:
18 Oct 2020 01:19 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
