6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाम के समय घर से निकली महिला का सुबह के समय खेत में पड़ा मिला शव, गले में मिली बहन की चुन्नी- देखें वीडियाे

Highlights शाम के समय घर से शौच जाने के लिए निकली थी महिलासुबह के समय खेत में शव मिलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंपचुन्नी से गला दबाकर की गई महिला की हत्या

2 min read
Google source verification
bsr.jpg

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में महिला संबंधी अपराध रुकने के नाम नहीं ले रहा है। दरअसल बीती रात पहासू थाना क्षेत्र के गांव हीरापुर में शौच के लिए गई (Lady) महिला की गला दबाकर हत्या (Murder) कर दी गई। महिला का शव रविवार सुबह खेत में पड़ा मिला। यह देखते ही ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की है।

स्वास्थ्य अधिकारी ने महिला से चलती कार में किया दुष्कर्म का प्रयास, पीडि़ता ने DM और SSP से की शिकायत

शाम के समय घर से निकली थी महिला

जानकारी के अनुसार, पहासू थाना क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी सुनीता यहां अपने परिवार के साथ रहती है। बताया जा रहा है कि वह शनिवार शाम घर से शौच के लिए बाहर गई थी, लेकिन वह देर रात तक भी नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो कुछ पता नहीं चल सका। इसी कड़ी में रविवार सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला। महिला का शव देखते ही गांव में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पुलिस और परिवार को दी गई।

पति ने कोर्ट में डाली अर्जी तो पत्नी ने कहा- न तलाक दूंगी और न किसी का होने दूंगी

चुन्नी से गला दबाकर की गई हत्या

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया। आंशका जताई जा रही है कि सुनीता की हत्या उसकी की चुन्नी से गला दबाकर की गई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किये है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला का शव सरसोंं के खेत मे मिला है। प्रथम दृष्टया में महिला की हत्या का कारण गला दबाकर हत्या करना प्रतीत होता है। जिस से उसका गला घोटा गया है। वह उसी की छोटी बहन की चुन्नी है। मामले की जांच की जा रही है।