8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika Positive News – बुलंदशहर में हर माह तैयार होंगी कोवैक्सीन की दो करोड़ डोज, बीबकोल को मिला प्रोजेक्ट

Patrika Positive News कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच कोरोना वैक्सीन की कमी से जूझ रहे देश के लोगों के लिए अच्छी खबर, सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) ने कोवैक्सीन (Covaxin) बनाने के लिए देश की तीन प्रमुख कंपनियों को दो अनुमति।

2 min read
Google source verification
patrika-positive-news-covaxin-2-crore-dose-will-be-made-in-bulandshahr.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बुलंदशहर.Patrika Positive News कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच कोरोना वैक्सीन की कमी से जूझ रहे देश के लोगों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) ने कोवैक्सीन (Covaxin) बनाने के लिए देश की तीन कंपनियों को अनुमति दे दी है। यहां बता दें कि इन तीन कंपनियों में एक कंपनी भारत इम्यूनोलाजिकल्स एंड बायोलाजिकल्स कारपोरेशन लिमिटेड (बीबकोल) बुलंदशहर जिले में स्थित है। बताया जा रहा है कि बीबकोल प्रति माह सरकार को डेढ़ करोड़ कोवैक्सीन मुहैया कराएगी। बीबकोल जल्द ही इस क्षमता को बढ़ाकर दो करोड़ करेगी।

यह भी पढ़ें- Patrika Positive News : संक्रमितों को अब नहीं पड़ेगा भटकना, गुरुद्वारा कमेटी ने बनाया 100 बेड का अस्थाई कोविड-19 अस्पताल

दरअसल, देश की नामी कंपनी बीबकोल में फिलहाल भारत के लिए पोलियो वैक्सीन का निर्माण किया जाता है। सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन से कोवैक्सीन बनाने की अनुमति मिलते ही अब कंपनी कोवैक्सीन के लिए जरूरी संसाधन एकत्र करने में जुटी है। सब कुछ योजनाबद्ध चला तो बुलंदशहर में अक्टूबर से बेबीकोल कोवैक्सीन का उत्पादन शुरू कर देगी। बता दें कि फिलहाल हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक कंपनी ही कोवैक्सीन का उत्पादन कर रही है, लेकिन भारत बॉयोटेक डिमांड पूरी नहीं कर पा रही है।

बीबकोल समेत इन तीन कंपनियों का चयन

उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण तेजी से भारत के कई राज्यों में फैलकर लोगों का जीवन खत्म कर रहा है। इसी वजह से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन को कोवैक्सीन की उत्पादन क्षमता को जल्द से जल्द बढ़ाने के निर्देश दिए है। निर्देश मिलते ही सीडीएससीओ ने वैक्सीन बनाने का अनुभव रखने वाली तीन प्रमुख कंपनियों को चयनित किया है। इनमें बुलंदशहर की भारत इम्यूनोलाजिकल्स एंड बायोलाजिकल्स कारपोरेशन लिमिटेड के अलावा मुंबई की हैफकिन बायो फार्मास्यूटिकल्स और इम्यूनोलाजिकल लिमिटेड आईआईएल भी शामिल हैं।

बीबकोल के कई बड़े अधिकारी कोरोना संक्रमित

बताया जा रहा है कि कोवैक्सीन के उत्पादन के लिए सरकार आर्थिक सहायता भी करेगी। इन तीनों ही कंपनियों को फिलहाल प्रति माह डेढ़ करोड़ कोवैक्सीन की डोज बनाने का लक्ष्य मिला है। बुलंदशहर जिले की सिकंदराबाद के चौला गांव स्थित भारत इम्यूनोलाजिकल्स एंड बायोलाजिकल्स कारपोरेशन लिमिटेड अब इस प्रोजेक्ट की तैयारियों में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बीबकोल के कुछ बड़े अधिकारी वर्तमान में कोरोना संक्रमित हैं और अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। बीबकोल के एक अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया है कि फिलहाल कोवैक्सीन तैयार करने के लिए जरूरी संसाधन जुटाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- Patrika Positive News: महज 10 रुपये में आईआईए कानपुर दे रहा कोविड मेडिकल किट, संक्रमित मरीजों की हो रही मदद

यह भी पढ़ें- कोविड काल में खुली नयी राह, उत्तर प्रदेश में 22 लाख महिलाओं को मिलेगा रोजगार