30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Patrika Positive News: महज 10 रुपये में आईआईए कानपुर दे रहा कोविड मेडिकल किट, संक्रमित मरीजों की हो रही मदद

लोगों की मदद के लिए आईआईए कानपुर Corona Virus से ग्रसित लोगों की सहायता के लिए आगे आया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 12 May 2021, 11:51 AM IST

Patrika Positive News:  महज 10 रुपये में आईआईए कानपुर दे रहा कोविड मेडिकल किट, संक्रमित मरीजों की हो रही मदद

Patrika Positive News:  महज 10 रुपये में आईआईए कानपुर दे रहा कोविड मेडिकल किट, संक्रमित मरीजों की हो रही मदद

कानपुर. देशभर में कोरोना संकट से लोग जूझ रहे हैं। इस भयावह महामारी की विषम परिस्थितियों से सभी परिचित हैं। ऐसे में कोरोना आपदाकाल में लोगों की मदद के लिए आईआईए कानपुर कोरोना (Corona Virus) से ग्रसित लोगों की सहायता के लिए आगे आया है। कारखानों में काम करने वाले लोगों की एक बड़ी संख्या को लाभ पहुंचाने के लिए आईआईए कानपुर ने सराहनीय पहल की शुरुआत की है, जिसमें मामूली कीमत में चिकित्सीय सुविधाओं के अलावा निशुल्क मेडिकल परामर्श सुविधा भी मिल रही है। कार्यक्रम के एक भाग में वह जरूरतमंद लोग जो कोरोना से संक्रमित हैं, उन्हें महज 10 रुपये में थर्मामीटर, ऑक्सीमीटर और पल्स ऑक्सीमीटर दिया जा रहा है।

जरूरी हैं यह डॉक्यूमेंट्स

आईआईए के पूर्वराष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील वैश्य का कहना है कि मंडलाध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने डॉ. प्रदीप अग्रवाल, डॉ. दीपक यागनिक और डॉ. मनीषा गुप्ता से बात कर इसकी शुरुआत की है। इसमें डॉ. प्रदीप शाम 6 से 8, डॉ. दीपक दोपहर 12 से एक और डॉ. मनीषा शाम सात से आठ बजे तक फोन पर परामर्श देंगे।

चिकित्सीय परामर्श लेने के लिए तीमारदार को संस्था के कार्यालय आकर समस्या बतानी होगी। उसे संबंधित चिकित्सक का मोबाइल नंबर दिया जाएगा ताकि वह समस्या समझकर इलाज बता सकें। इसके बाद उद्यमी आपसी सहयोग से तैयार कराई होम आइसोलेशन की जरूरी दवाओं और संसाधनों की किट उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए मरीज के तीमारदारों को 10 रुपये और आधार कार्ड की फोटोकॉपी देनी होगी। आइसोलेशन किट में पल्स ऑक्सीमीटर भी होगा लेकिन उसकी कमी को देखते हुए जरूरत पूरी होने पर वह वापस ले लिए जाएंगे ताकि दूसरे मरीजों की मदद की जा सके।

किट में मिलेगी ये चीजें

- स्टीम इनहेलेशन के लिए बीटाडीन गार्गल

- तीन दिन के लिए आइवरमेक्टिन 12 एमजी, लिम्सी 500एमजी, फोमोसिड (40), टेलीकास्ट, जिंकोनिया

- पांच दिन के लिए डोलो 650 एमजी, डॉक्सी साइलिन 100 एमजी

- डिजिटल थर्मामीटर

- सैनिटाइजर

- आक्सीमीटर और एन-95 मास्क

ये भी पढ़ें:Patrika Positivity- मदद के लिए आगे आए युवा, कोरोना मरीजों को घर-घर पहुंचा रहे खाना

ये भी पढ़ें:Doctors Advice for Pregnent Ladies: कोरोना काल में गर्भवती महिलाओं हाइपरटेंशन से रहें दूर, खुद को रखें सकारात्मक