बुलंदशहर। बीबी नगर में घर के अंदर हत्या कर दो बहनों के शव जलाने के मामले में पुलिस ने वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, शीलू के शादी करने से इंकार करने पर आरोपी प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी। इसके बाद घटना की चश्मदीद प्रेमिका की बहन को भी मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद आरोपी युवक ने दोनों बहनों के ऊपर पेट्रोल डालकर आग भी लगा दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि हत्यारोपी प्रेमी बीटेक इंजीनियर है और दुबई में नौकरी करता था।