नोएडा। यूपी में अपराध और अपराधियों को कम करने में जुटी पुलिस का अभियान लगातार जारी है। हालांकि पुलिस ने नए साल से ही बदमाशों को सालाखों के पीछे डालने का बीड़ा उठाया था। जो अब तक भी जारी है और इसी के तहत पिछले 48 घंटों में यूपी पुलिस ने 15 एनकाउंटर किए हैं। जिनमें एक कुख्याती बदमाश को मार गिराने के साथ- साथ 24 कुख्यात बदमाशों को भी धर दबोचा है। वहीं इतने बड़े स्तर पर पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। बता दें कि यूपी के 10 जिले मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, बुलंदशहर, शामली, हापुड़, मेरठ, सहारनपुर, बागपत, कानपुर और लखनऊ में कई एनकाउंटर हुए हैं । इस दौरान बदमाशों के पास से भारी मात्रा में कैश, गहने और कई कारें बरामद हुई हैं।