1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुलंदशहर
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहा था सट्टा, फिर हुआ ऐसा कि मच गया हड़कंप, देखें वीडियो
Play video

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहा था सट्टा, फिर हुआ ऐसा कि मच गया हड़कंप, देखें वीडियो

मौके से जब्त किए रुपये और मोबाइल

Google source verification

बुलंदशहर. नगर कोतवाली पुलिस ने क्रिकेट पर सट्टा लगाने वाले 3 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो ये सभी बुकी हैं। क्रिकेट मैच पर सट्टे का कारोबार फोन पर चलाते है। पकड़े गए तीन आरोपियों में से एक आरोपी भाजपा से सभासद का बेटा बताया जा रहा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सभी सटोरियों को इंडिया और इंग्लैंड के बीच मैच हुए वन—डे मैच पर सट्टा लगाते समय गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि बंद कमरे में चल रहे मैच के दौरान सट्टे का कारोबार चल रहा था। सीओ सिटी व कोतवाली प्रभारी समेत भारी पुलिसबल ने घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए सटोरियों के दिल्ली के किसी बड़े बुकी से तार जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके से 28 हज़ार रुपये, 8 मोबाइल, फोन, कुछ पर्चियां, एक एलईडी भी बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश