4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौन हैं अखिलेश के करीबी और पूर्व विधायक गुड्डू पंडित? पत्नी को मारने का वीडियो वायरल, जानें राजनीति सफर

Guddu Pandit Viral Video: यूपी के बुलंदशहर में पूर्व विधायक और सपा नेता गुड्डू पंडित पर उनकी पत्नी अर्चना पंडित से मारपीट करने का आरोप लगा है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।
2 min read
Google source verification
guddu pandit wife archana panda

गुड्डू पंडित और अर्चना पंडित (फाइल फोटो)

Who is Guddu Pandit: बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर उनकी पत्नी अर्चना पंडित से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि पत्रिका इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। अर्चना पंडित कांग्रेस महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने शिकारपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और जान का खतरा बताते हुए 24 घंटे महिला पुलिसकर्मियों की सुरक्षा मांगी है।

वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गुड्डू पंडित और अर्चना के बीच विवाद साफ नजर आता है। आरोप है कि गुड्डू पंडित ने अर्चना के बाल खींचे और उन्हें फर्श पर घसीटा। अर्चना चिल्लाती हुई दिख रही हैं और झाड़ू से जवाब देने की कोशिश करती हैं। इसके बाद गुड्डू उन्हें झाड़ू समेत खींचते नजर आते हैं। अर्चना घर से भागते हुए गुंडा-बदमाश कहती दिखती हैं। यह घटना 2 सितंबर को अर्चना के घर में हुई बताई जा रही है।

अर्चना ने थाने में दी विस्तृत शिकायत

अर्चना पंडित ने गुरुवार को शिकायत में आरोप लगाया कि श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित उनके घर में घुसकर मारपीट की। वह अपने बेटे समर पंडित के साथ घर पर थीं। गुड्डू पंडित ने दरवाजा पीटा। दरवाजा खुलते ही धक्का देकर उन्हें गिराया और पीटा। नौकर के मोबाइल पर वीडियो बनते देखकर गुड्डू पीछे हट गए। अर्चना ने घर से भागकर पुलिस को सूचना दी।

तलाक केस वापस लेने का दबाव आरोप

अर्चना का कहना है कि दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में चल रहा है। गुड्डू पंडित और उनके परिवार की ओर से उन्हें और बेटे को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। आरोप है कि पूर्व विधायक तलाक का केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। पिछले करीब दो साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा है।

पुलिस जांच में जुटी

सिटी सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि कांग्रेस नेत्री की शिकायत और वायरल वीडियो की जांच चल रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने वीडियो की पुष्टि अभी नहीं की है।

गुड्डू पंडित का राजनीतिक सफर

गुड्डू पंडित 2007 में बसपा टिकट पर डिबाई से विधायक बने थे। उन्होंने राजवीर सिंह को हराया था। 2012 में सपा टिकट पर दोबारा विधायक चुने गए। 2016 में सपा छोड़ी। 2017 में आरएलडी और 2019 में बसपा टिकट पर चुनाव लड़े, दोनों में हारे। 2022 में शिवसेना जॉइन की और 2023 में फिर सपा में लौटे। अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं।

अर्चना पंडित की राजनीतिक भूमिका

अर्चना पहले सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव रह चुकी हैं। 2023 में सपा टिकट पर बुलंदशहर नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव लड़ीं, लेकिन हार गईं। बाद में कांग्रेस जॉइन कर महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष बनीं। गुड्डू पंडित की तीन शादियों का जिक्र भी सामने आया है।