लाभ दिलाने के लिए गरीबों से वसूल रहा था 20, 30 औऱ 50 रुपये
पुलिस हिरासत में खड़े जिस युवक को आप तस्वीरों में देख रहे हैं। दरअसल, यह युवक सरकार की तरफ से मिलने वाली आर्थिक मदद के लिए फॉर्म भरवाने के नाम अवैध वसूली कर रहा था। जैसे ही इसकी शिकायत नगर पालिका प्रशासन के पास पहुंची तो ईओ नगर पालिका निहाल चंद कर्मचारियों के साथ वहां पहुंचे और युवक को गरीबों से अवैध वसूली करते रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ के बाद ईओ ने मौक़े पर पुलिस को बुलाया और युवक को पुलिस की सुपुर्द कर दिया। आपको बता दें आरोपी युवक गरीब मजदूरों से 20, 30 औऱ 50 रुपये तक वसूल रहा था। गरीबों को सरकार की तरफ से मिलने वाले एक-एक हज़ार रुपये दिलवाने और योजना का फार्म भरवाने के नाम पर वह गरीब मजदूरों से वसूली कर रहा था।