7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना फ्री हुए इस जिले में एक साथ सामने आए 17 केस, मचा हड़कम्प

इनमे से ज्यादातर दूसरे प्रदेशों से लौट कर आए हैं और इसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। जिले में अब कुल केस की संख्या 33 हो गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बदायूं

•

image

jitendra verma

•

Updated: 22 May 2020, 9:11 AM IST

बदायूं। कोरोना फ्री हुए बदायूं में एक बार फिर कोरोना बम फूटा है। जिले में एक साथ 17 केस पॉजिटिव आने के बाद हड़कम्प मच गया है। इनमे से ज्यादातर दूसरे प्रदेशों से लौट कर आए हैं और इसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। जिले में अब कुल केस की संख्या 33 हो गई है। जिसमे 17 एक्टिव केस हैं। गुरुवार देर शाम आईवीआरआई बरेली से आई रिपोर्ट में 17 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी दूसरे प्रदेशों से जनपद में वापस आए थे। इन्हें क्वारेन्टीन कर इनका सैम्पल जांच के लिए बरेली स्थित आईवीआरआई लैब में भेजा गया था।

18 मई को भेजे थे सैम्पल

गुरुवार देर शाम आईवीआरआई बरेली से कुल 37 सैम्पल की रिपोर्ट आई जिसमे से 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके सैम्पल 18 मई को जांच के लिए भेजे गए थे। एक साथ 17 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है और इनके सम्पर्क में आने वाले लोगों को क्वारेन्टीन किया जा रहा है।

कोरोना फ्री हुआ था जनपद

इसके पहले जनपद में कोरोना संक्रमण के 16 केस सामने आए थे सभी को इलाज के लिए बरेली के एल 1 कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सभी मरीज ठीक हो गए थे जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और जनपद कोरोना फ्री हो गया था।