7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Board Result 2020: कॉपियों के मूल्यांकन का काम खत्म, जून में आएगा रिजल्ट

UP Board Result 2020 की तारीख नजदीक आते ही छात्र-छात्राओं को बढ़ी धड़कनें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 23 May 2020, 11:06 AM IST

up-board-12th-result-2020.jpg

बागपत. जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Result 2020) की कॉपियों का मूल्यांकन शनिवार को लगभग पूरा कर लिया गया। मूल्यांकन बागपत जनपद के दो केंद्रों पर चल रहा था, जिनमें 878 परीक्षक नियुक्त किए गए थे। इस मूल्यांकन में 99570 हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिका और 83333 इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिका थी।

यह भी पढ़ें: पुलिस के डर से गंगा पुल से कूदे पलायन कर रहे दो मज़दूर, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

बडौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज में 99 फीसदी, जबकि बागपत के यमुना इंटर कॉलेज में 96 फ़ीसदी परीक्षा कॉपियों का मूल्यांकन शुक्रवार तक कर लिया गया था। बागपत शहर के यमुना इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 83 हजार 307 उत्तर पुस्तिका और वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत में 87157 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य होना था। शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ओम दत्त सिंह ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी थी। इस दरौन उन्होंने सभी परीक्षकों को मास्क का प्रयोग करने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मूल्यांकन करने के निर्देश दिए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमदेव सिंह ने शनिवार को बताया है कि बागपत में 96 फ़ीसदी बडौत में 99 फ़ीसदी से अधिक मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। दोनों केंद्रों पर शनिवार तक मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा। रोस्टर के अनुसार कुछ शिक्षक जरूर अनुपस्थित रहे, लेकिन शिक्षकों की कड़ी मेहनत के बाद समय से पूर्व परीक्षा कॉपियों का मूल्यांकन शनिवार तक पूरा कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: ... तो इसलिए रमजान की पांच रातों में मुसलमान करते हैं इबादत, जानिए शब-ए-कद्र की पूरी असलियत

गौरतलब है कि बोर्ड ने केंद्रों में मूल्यांकित हुई कॉपियों के लिए कुछ दिशानिर्देश जारी किए हैं। बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने इसके लिए सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों, डीआईओएस को एक पत्र लिखकर बताया है कि मूल्यांकन पूरा होने के बाद कॉपियों को स्कूलों में ही रखें। क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय को न भेजें। इसके लिए उन्होंने डीआईओएस (DIOS) से कहा कि वे सभी स्कूल प्राचार्यों को इसके बारे में सूचित कर दें। इसके अलावा स्कूलों में होने वाली सभी सुरक्षा सावधानियों को देखने के लिए हर दिन स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा। बोर्ड जल्द ही क्षेत्रीय कार्यालयों को एक समय सारणी भी भेजेगा।
गौरतलब है कि यूपी बोर्ड ने पिछले सप्ताह रेड जोन में भी मूल्यांकन प्रक्रिया जांच शुरू कर दी थी। लेकिन शिक्षकों या मूल्यांकनकर्ताओं को जांच करते समय अत्यधिक सावधानी बरतने के लिए कहा गया था। ग्रीन जोन में पांच मई और आरेंज जोन में 12 मई से मूल्यांकन चल रहा है। इससे पहले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा था कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट जून में निकाला जाएगा और मई अंत तक सभी कॉपियां जांच ली जाएंगी।