12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2019 के चुनाव से पहले सपा में दो फाड़, बढ़ सकती हैं अखिलेश यादव की मुश्किलें

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पूर्व सपा प्रत्याशी सुजात आलम ने लगाया वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप

2 min read
Google source verification
Bulandshahr

2019 के चुनाव से पहले सपा में दो फाड़, बढ़ सकती हैं अखिलेश यादव की मुश्किलें

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भले ही विपक्ष को साथ लेकर 2019 चुनाव में उतरने का पुरजोर कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सपा की अंदरूनी कलह उनके लिए नई मुुश्किल खड़ी कर सकती है। इसी का एक उदाहरण बुलंदशहर में एक बार फिर देखने को मिला है।। यहां अखिलेश यादव के 45वें जन्मदिन के दौरान सपाईयों में कलह खुलकर सामने आ गई। दरअसल, अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाईयों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और उनकी लंबी उम्र की कामना की। यहां चौंकाने वाली बात ये रही कि शहर में इस बार सपा मुखिया के जन्मदिन के दो कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां सपा कार्यकर्ताओं का मतभेद साफ उभरकर सामने आ गया।

यह भी पढ़ें- इस शहर में हुई थी प्रियंका की सगाई, लेकिन अब परिवार के सभी सदस्यों की रहस्यमय मौत

बता दें कि बुलंदशहर में सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस बार हैरान करने वाली बात यह रही की इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों में दो फाड़ नजर आए। दरअसल, सपाईयों में मतभेद की खाई इतनी गहरा गई कि उन्होंने अलग-अलग दो कार्यक्रम आयोजित कर डाले।

यह भी पढें- पति से मिलकर गलत बस में बैठी महिला तो एेसे हो गर्इ दरिंदगी की शिकार

इस संबंध में बुलन्दशहर सदर विधानसभा के पूर्व सपा प्रत्याशी सुजात आलम का तो यहां तक कहना है कि सपा में वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है, जिससे सपा को नुकसान होता रहा है। सुजात का यहां तक कहना है कि सपा कार्यकर्ताओं की दो फाड़ की वजह से ही सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जगह मनाया है। अब इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा के अंदरूनी मतभेद का खामियाजा पार्टी को 2019 के आम चुनाव में उठाना पड़ सकता है।

अखिलेश यादव के 45वें जन्मदिन पर सपाईयों दो फाड़, देखें वीडियो-