4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी की पुलिस के हौसले बुलंद, बुलंदशहर में 50 हजार का इनामी डकैत कलुआ ढेर

पालिका ठेकेदार जगवीर हत्याकांड का मुख्य आरोपी था कलुआ, बदमाश पर लूट, हत्या, रंगदारी व डकैती जैसे एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 5 Mar 2018, 12:02 PM IST

Bulandshahar

बुलंदशहर। होली के बाद भी उत्‍तर प्रदेश पुलिस एक्‍शन मोड में नजर आ रही है। योगी सरकार की पुलिस ने होली वाले दिन ही गौतमबुद्ध नगर में दो एनकाउंटर किए थे। इसके बाद अगले दिन मेरठ में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को मार गिराया था। ताजा मामला बुलंदशहर का है, जहां रविवार देर रात पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को ढेर कर दिया। बदमाश पालिका ठेकेदार की हत्‍या के मामले में मुख्य आरोपी था।

फिर गवाह के परिवार के साथ वारदात करने जा रहा था 50 हजार का इनामी, पुलिस एनकाउंटर में ढेर

सिकंद्राबाद में हुई मुठभेड़

रविवार देर रात को पुलिस को सूचना मिली थ्‍ाी कि 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश्‍ा कलुआ उर्फ अमित अपने साथी के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहा है। इसके बाद सिकंद्राबाद इलाके की सिरोंधन रोड पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। कार सवार बदमाशों ने जब पुलिस को देखा तो फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाब में बदमाशों पर फायरिंग की। इसमेंग गोली लगने से अमित उर्फ कलुआ मारा गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने काफी देर तक कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं, पुलिस ने मारे गए बदमाश के पास से रिवाॅल्वर, दर्जनों कारतूस और चोरी की स्विफ्ट डिजायर भी बरामद की है।

योगी की पुलिस ने एनकाउंटर के बाद कब्जे में लिए दो कुख्यात

11 माह में 1331 एनकांउटर

पुलिस के मुताबिक, कलुआ पालिका ठेकेदार जगवीर हत्यकांड का मुख्य आरोपी था। बदमाश कलुआ पर लूट, हत्या, रंगदारी व डकैती जैसे एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। उसको मारकर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आपको बता दें कि उत्‍तर प्रदेश में योगी आदित्‍यनाथ के मुख्‍यमंत्री बनने के बाद से पुलिस अपराधियों पर लगाम कसने के लिए ताबड़तोड़ एनकाउंटर कर रही है। योगी सरकार के 11 महीने में अब तक 1331 मुठभेड़ हो चुकी हैं। इनमें 43 अपराधी मारे गए हैं, जबकि 1331 गिरफ्तार किए गए हैं। अपराधियों में एनकाउंटर का खौफ ऐसा है कि 5409 तो जमानत तुड़वाकर जेल चले गए जबक‍ि कई फरार चल रहे बदमाशों ने सरेंडर कर दिया।

एनकाउंटर: दादरी पुलिस ने किया इनामी बदमाश मुस्तकीम का शिकार, देखें लाइव वीडियो