4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर गवाह के परिवार के साथ वारदात करने जा रहा था 50 हजार का इनामी, पुलिस एनकाउंटर में ढेर

वेस्ट यूपी में आतंक था कुख्यात सुजीत का, दर्जनभर से ज्यादा मुकदमें दर्ज थे  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 3 Mar 2018, 10:44 PM IST

meerut

मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश में आतंक का पर्याय बन चुका सुजीत शनिवार की रात पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। बताते हैं कि मेरठ के थाना सरूरपुर क्षेत्र के रजापुर में एक बार फिर सावित्री देवी के परिवार के सदस्य की हत्या करने जा रहे सुजीत को पुलिस ने घेर लिया और फिर पुलिस और बदमाशों के बीच आज मुठभेड़ हुई। पुलिस ने चेकिंग के दौरान जब बाइक पर सवार लोगों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक बदमाश की गोली लगने से थानेदार भी घायल हो गया, जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में सुजीत को गोली लग गई और उस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताते हैं कि अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ेंः रेप कांड में ब्वायफ्रेंड को जेल से निकालने के लिए महिला खिलाड़ियों ने अपने ऊपर डाला था एसिड!

यह भी पढ़ेंः रेलवे इस शहर को देने जा रहा है यह सुविधा, यात्रियों को मिलेगी राहत

गवाह हत्याकांड का अभियुक्त था

सुजीत मेरठ पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। 50 हजार रुपये का इनामी सुरजीत की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही थी। अपराधिक इतिहास की बात करें तो सुजीत ने 2016 में चेतन की हत्या की थी। इसी हत्याकांड में गवाह बनी चेतन की मां को हाल ही में उसने गोली मार दी थी। जिससे अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद चेतन की मां सावित्री देवी के दामाद की भी हत्या सुजीत ने ही की थी। एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या से पुलिस उसकी तलाश में थी आैर काफी समय से नहीं पकड़ पाने से विभाग की किरकिरी भी हो रही थी। इतना ही नहीं सुजीत पर अन्य जिलों में भी मुकदमें चल रहे हैं। विभिन्न वारदातों में एक दर्जन मुकदमों में सुजीत वांछित चल रहा था। इसके बाद आज पुलिस मुठभेड़ के दौरान सुजीत को मार गिराया गया। सुजीत के पास से पुलिस ने अवैध तमंचा और बाइक बरामद की है।

यह भी पढ़ेंः फिल्मी गानों पर झूमे अफसर भी, खूब मनार्इ पुलिस वालों ने होली

यह भी पढ़ेंः होली पर कर रहे थे यह काम , एक दिन में रिकार्ड एफआर्इआर!

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश