4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनकाउंटर: दादरी पुलिस ने किया इनामी बदमाश मुस्तकीम का शिकार, देखें लाइव वीडियो-

दादरी थाना क्षेत्र के गांव रामगढ़ बाइपास पर हुई पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 23 Feb 2018, 9:31 AM IST

greater noida

ग्रेटर नोएडा. यूपी में लगातार हो रहे एनकाउंट से बदमाशों के होसले पस्त हैं। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के दादरी का है, जहां पुलिस ने इब्राहिम नामक युवक की हत्या के मुख्य आरोपी और दस हजार के इनामी बदमाश मुस्तकीम मेवाती को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान मुस्तकीम को पैर में गोली लगी है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वहीं बदमाशों की फायरिंग में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है, जिसको उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुस्तकीम का दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा।

यह भी पढ़ें- WhatsApp से चल रहे अंतर्राष्ट्रीय पॉर्न रैकेट के ग्रुप एडमिन की तलाश में CBI का नोएडा में छापा, मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के गांव रामगढ़ बाइपास उस वक्त गोलियों की आवाज से गूंज उठा, जब बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दादरी एरिया में नशे के कारोबार का विरोध करने पर इब्राहिम नामक युवक की हत्या का मुख्य आरोपी मुस्तकीम मेवाती किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला है। सूचना पर दादरी पुलिस नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान बाइक पर सवार दो संधिग्ध नजर आए तो पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया, लेकिन दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिग कर दी। इस फायरिंग से सिपाही उदित घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए एक 10 हजार का इनामी बदमाश मुस्तकीम के पैर में गोली मार दी।

यह भी पढ़ें- मोदी आैर योगी सरकार का किसानों के लिए एेसा कदम, कालाबाजारी करने वालों के उड़ रहे होश

दादरी थाना प्रभारी रामसैन ने बताया कि इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि घायल बदमाश का नाम मुस्तकीम है। पिछले दिनों मुस्तकीम ने ही दादरी एरिया में नशे के कारोबार का विरोध करने वाले इब्राहिम नामक युवक की हत्या की थी। जिस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस को कई दिनों से उसकी तलाश थी। पुलिस ने बदमाश से एक तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद की है।

यह भी पढ़ें- जब पुलिस ने की दोहरे हत्याकांड के आरोपी के घर की कुर्की तो उत्तराखंड में कर दिया सरेंडर-देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश