4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी की पुलिस ने एनकाउंटर के बाद कब्जे में लिए दो कुख्यात

होली के दिन पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़, एक पुलिसकर्मी व दो बदमाश घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 3 Mar 2018, 10:13 AM IST

greater noida

ग्रेटर नोएडा. दादरी कोतवाली एरिया के कोट के पूल के पास में होली के दिन पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ हुई फायरिंंग में दो बदमाशो को गोली लगी है, जबकि एक सिपाही भी घायल हो गया है। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पकड़े गए बदमाशों से एक मोटर साइकिल सहित दो तमंचे भी बरामद किए गए है। एक बदमाश दिल्ली और एक गाजियाबाद का रहने वाला है। ये दादरी एरिया में होली के दिन लूट की वारदात को अंजाम देने वाले थे। फिलहाल पुलिस पकड़े गए बदमाशों का इतिहास खंगालने में जुटी है।

यह भी पढ़ें: होली पर हुआ यह काम तो पुलिसकर्मियों को भुगतना पड़ सकता है यह अंजाम

जानकारी के अनुसार दादरी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि 2 बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में कोट के पूल के पास आने वाले है। सूचना मिलने पर पुलिस कोट के पूल के पास में अलर्ट हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर चैकिंग करनी शुरू कर दी। उसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। जैसे पुलिस नेे उन्हें रोकने का प्रयास किया। बाइक सवार ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने अपने आप को घिरा हुआ देखकर फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान दादरी कोतवाली में तैनात सिपाही नितिन घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया। बदमाश सोहेब व समीर के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से 2 तंमचे और एक बाइक बरामद की है।

यह भी पढ़ें: अजब-गजब: योगीराज में बीच सड़क पर पड़ी चारपाई और शुरू कर दिया हवन

वहीं घायलों को नोएडा के जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया। यहां डॉक्टर तीनों की हालत खतरे से बाहर बता रहे है। दादरी सीओ निशांक शर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश लूट की फिराक में दादरी आए थे। होली के दिन किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे। सूचना मिलने पर पुलिस एक्टिव हुई और दोनों को धर-दबोचा।

यूपी के इस जिले में अडानी ग्रुप के 2500 करोड़ रुपये से 25 हजार लोगों को मिलेगी नौकरी

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश