7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: BJP के इस बड़े नेता के पिता का हुआ निधन, CM Yogi Adityanath आएंगे घर

Highlights Bulandshahr के गांव अटेरना में पहुचेंगे CM Yogi Adityanath दोपहर को 1.40 बजे आदर्श इंटर कॉलेज में उतरेगा हेलीकॉप्‍टर श्रद्धांजलि देने के बाद Agra के लिए हो जाएंगे रवाना

less than 1 minute read
Google source verification
up-cm-yogi-adityanath.png

बुलंदशहर। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) शनिवार को बुलंदशहर आ रहे हैं। वह यहां पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश प्रवक्‍ता के घर पर आकर उनको सांत्‍वना देंगे। पिछले दिनों भाजपा के प्रदेश प्रवक्‍ता के पिता का निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें:BIG NEWS: एक महीने में तीसरी बार थाने में पेश हुए आजम खान, बोले- 'मैं अधिकारियों का धन्यवाद करता हूं'

परिवार को देंगे सांत्‍वना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहासू क्षेत्र में शनिवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन के घर आएंगे। मुख्यमंत्री यहां पर उनके पिता को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्‍त परिवार को संत्‍वना देंगे। पुलिस और प्रशासन ने मुख्‍यमंत्री के आगमन को देखते हुए तैयारी पूरी कर ली हैं।

यह भी पढ़ें:पहले दिन ही रोक दी गई Tejas Express- देखें वीडियो

यह है कार्यक्रम

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्‍टर दोपहर को 12.10 बजे लखनऊ के ला मार्टियर कॉलेज ग्राउंड से उड़ेगा। दोपहर में 1.40 बजे बुलंदशहर के करौरा के आदर्श इंटर कॉलेज में उनका हेलीकॉप्‍टर उतरेगा। यहां से व‍ह कार द्वारा भाजपा नेता के पैतृक गांव अटेरना जाएंगे। मुख्यमंत्री वहां पर शोकसभा में शामिल होंगे और श्रद्धांजलि देने के बाद वह आगरा के लिए रवाना हो जाएंगे। पुलिस और प्रशासन ने हेलीपैड बनाकर मुख्यमंत्री के आने की तैयारी कर ली है। अटेरना गांव में भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आपको बता दें क‍ि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन के पिता का निधन 26 सितंबर को हुआ था।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर