
बुलंदशहर। जनपद में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें होमगार्ड जिला कमांडेंट पैसे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में होमगार्ड कमांडेंट से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह वीडियो 1 साल पुराना है और उन्होंने कोई रिश्वत का पैसा नहीं लिया। उन्होंने अपनी महिला कर्मचारी के पति को पैसे उधार दिए थे जो उसने वापस लौटाए हैं।
दरअसल, बुलंदशहर होमगार्ड जिला कमांडेंट मुकेश कुमार का एक वीडियो पैसे लेते हुए का सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस मामले की जब सच्चाई जाननी चाही तो कमांडेंट ने बताया कि यह वीडियो करीब 1 साल पुराना है। उनके यहां पर एक महिला कर्मचारी रहती थी और उसका पति भी यहीं पर काम करता था। उन्होंने कुछ पैसे उधार लिए थे। जब उन्होंने पैसे लौटाए तो एक वीडियो बना ली।
उन्होंने बताया कि अगर वह रिश्वत लेते तो इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को भी की जा सकती थी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो क्यों वायरल कर रहे हैं, इसकी वजह सिर्फ इतनी है कि युवक की पत्नी यहीं पर कार्यरत थी, अब उसका ट्रांसफर एटा हो गया है और उन्होंने ही उसे रिलीव किया। वे लोग कमांडेंट पर दबाव बना रहे थे तो उसी चक्कर में उन्होंने यह वीडियो वायरल कर दी है। वह किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं।
Updated on:
17 Nov 2019 03:48 pm
Published on:
17 Nov 2019 03:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबुलंदशहर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
