दरअसल, दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में लगातार वायू प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। वायू प्रदूषण बढ़ने के कारण बीमारी भी बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। वायु प्रदूषण को रोकने के लिए शासन भी सख्त हो गया है, क्योंकि वह वायू प्रदूषण पर हर हाल में काबू पाना चाहते है। यह वायू प्रदूषण पराली, कूडा व कृषि अपशिष्ट जलने के कारण अधिक हो रहा है, जिसका लोगों पर अधिक प्रभाव पड़ता जा रहा है।