
#BREAKIN NEWS Do not get justice in your own government in three month
लाखेरी. भाजपा के बड़े जनप्रतिनिधियों की भी पुलिस नहीं सुन रही है। ऐसे में अपनी ही सरकार में न्याय के लिए भाजपा के चेयरमेन को धरना पर बैठना पड़ा। यह हाल है बूंदी जिले के लाखेरी नगर पालिका क्षेत्र का, जहां के भाजपा के पालिकाध्यक्ष को तीन माह से न्याय नहीं मिल रहा है। ऐसे में थक हारकर पालिकाध्यक्ष शनिवार को उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।
मामला है तीन माह पहले लाखेरी पालिकाध्यक्ष योगेश कुमार वर्मा के साथ मारपीट करने वाले आरोपित को गिरफ्तार करने का। पालिकाध्यक्ष वर्मा तीन माह पहले मारपीट करने वाले आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उपखण्ड कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।
जबकि पालिकाध्यक्ष ने धरने पर बैठने की पूर्व में पुलिस प्रशासन को चेतावनी दे रखी थी। इसके बाद भी पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी नहीं की। इन हालातों में शनिवार सुबह 10 बजे वर्मा अपने समर्थकों के साथ उपखण्ड कार्यालय के सामने पहुंचे और गेट के समीप टेंट के नीचे धरना देकर बैठ गए।
read more : बैठक में संवाद होना चाहिए बवाल नहीं
इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने कहा कि जब तक पुलिस प्रशासन उनके साथ 5 अक्टूबर को मारपीट करने वाले आरोपित गोविंद कुमार सैनी को गिरफ्तार नहीं कर लेती तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
read more : लापरवाही की हद, चोरी हो गया सरकारी रिकॉर्ड, जानिए कैसे ?
https://www.patrika.com/bundi-news/medical-departments-negligence-stolen-official-records-know-how-1-2197184/
यह हुई थी वारदात
गत पांच अक्टूबर को पालिकाध्यक्ष वर्मा अपने कार्यालय में जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गोविंद ने उनके साथ मारपीट कर दी थी। इस संबंध में पालिकाध्यक्ष ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवा था। इसमें अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई। मामले की जांच बूंदी पुलिस उपाधीक्षक कर रहे हैं।
राजस्थान का एक मंदिर ऐसा जिसके कुंड में स्नान करने से मिलती है चर्म रोग से मुक्ति...लव-कुश की तपोभूमि रहा यह स्थान बना लोगो की आस्था का केन्द्र
Published on:
20 Jan 2018 09:37 pm

बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
