6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैठक में संवाद होना चाहिए बवाल नहीं

नगरपालिका बोर्ड की गुरुवार को आयोजित बैठक में पार्षदों ने सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में घटिया सामग्री
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Narendra Agarwal

•

Updated: 29 Dec 2017, 12:43 PM IST

Dialogue should not be meeting in the meeting

bethak

नैनवां. नगरपालिका बोर्ड की गुरुवार को आयोजित बैठक में पार्षदों ने सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग में लेने का आरोप लगाते हुए बैठक में लिए प्रस्तावों पर अमल नहीं करने पर रोष प्रकट किया। पालिकाध्यक्ष मधुकंवर की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे बैठक शुरू हुई। पार्षद अक्षिता मोडिका ने कहा कि बैठक में लिए जाने वाले प्रस्तावों पर कोई अमल नहीं किया जाता। बैठक होती है प्रस्ताव लिखकर इतिश्री कर ली जाती है। बैठक में संवाद होना चाहिए बवाल नही। पार्षद वर्षा ओसवाल ने कहा कि चार-चार माह मेंं बैठक बुलाई जाती है।

हर माह बोर्ड की बैठक होनी चाहिए। पार्षद रमेश चौधरी, नरेन्द्र निर्मल, हेमराज गुर्जर, रेणु वर्मा, उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग में लेने का आरोप लगाया। अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र मीणा द्वारा जांच कराने का आश्वासन देने के बाद ही पार्षद शांत हुए।

Read More: मुकुंदरा की राह पर वनराज

आंगनबाड़ी भवनों के लिए मिलेगी भूमि
रमेश चौधरी, नरेन्द्र निर्मल, अक्षिता मोडिका, वर्षा ओसवाल व रेणु वर्मा ने प्रत्येक वार्ड में आंगनबाड़ी भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि महिला व बाल विकास विभाग का कोई प्रस्ताव आता है तो डीएलसी दर पर भूमि उपलब्ध करा दी जाएगी।

Read More: कानून को कतर रहा चाइनीज मांझा, आदेश ताक पर

सड़कों व नालों का निर्माण कराओ
पार्षद शहनाज बानो ने वार्ड 14 में भक्तों का मोहल्ला, इमामचौक, भिश्ती मोहल्ले व पार्षद अमजद खान ने राजीव कॉलोनी की गलियों में सड़क बनाने की मांग की। उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने टोडापोल दरवाजे के बाहर बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय तक सीसी सड़क व नालियों के निर्माण की मांग रखी। पार्षद सोहनलाल ने देपोल में नाले पर पुलिया निर्माण, अनिरूद्ध शाह ने उनियारा रोड के नाले की सफाई कराने की मांग की। नबील अंसारी ने मृत मवेशियों को डालने के लिए स्थान आरक्षित करने की मांग की।

Read More: सूर्य खोलेगा किस्मत के द्वार, नए साल में इन पर होंगी पैसों की बरसात

यह हुआ निर्णय
अधिशासी अधिकारी जितेन्द्र मीणा ने बताया कि बैठक में एजेण्डे के बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए पालिका क्षेत्र के मुख्य मार्गों, चौराहों व सर्किल के नामाकरण पर चर्चा की गई। फायर स्टेशन निर्माण, नगरपालिका भवन विस्तार के लिए कमरों का निर्माण कराने के लिए प्राप्त एकल निविदा का अनुमोदन, विनायक नगर कॉलोनी का सीमाज्ञान कराकर पूर्व में जारी किए गए पट्टों को निरस्त कर नई प्लानिंग बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में बोर्ड ने पालिका के एक कर्मचारी शरीफ मोहम्मद के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति की अनुमति देने से मना कर दिया।