पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधु ने बताया कि वारदात को खोलने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दशरथ सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। जिसमें उपअधीक्षक समदर सिंह, सदर थानाधिकारी अभिषेक पारीक, उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह व सहायक उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह सहित सदर थाना स्टॉफ को शामिल किया गया था। टीम ने सभी पहलुओं पर गहनता से जांच करके वारदात को खोल दिया।