
बूंदी. रामनवमी जुलूस पर मीरागेट श्रेत्र में हुई पत्थर बाजी व बाबा रावभाव सिंह जी के स्थान पर जबरन ईस्लामी झंडा लगाने के मामले में पकड़े तुल के बाद मंगलवार को शहर के पार्षदों ने एक स्वर में कहा कि हिन्दू धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा।
सभापति महावीर मोदी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि शाम तक रामनवमी शोभायात्री में पत्थर फैकने वालों को गिरफ्तार नही किया गया तो सभी पार्षद एक साथ इस्तीफ़ा सौप देगें। इस मामले में ग्रहमंत्री ने मिलने के लिए कोटा कूच को लेकर वार्ता हुई। बैठक में मौजूद सभी लोगो ने साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने की कोशिशों की कड़ी निंदा की।
पार्षदों ने कहा कि रावभाव सिंह जी के स्थान पर जबरन झंडा लगाने रामनवमी के जुलुस में तिलक चौक क्षेत्र में व मीरागेट क्षेत्र में पथराव करने वा हिन्दू पताकाये फाडने देश विरोधी नारेबाजी करने के दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। उन्होनें कहा कि रामनवमी के दौरान समुदाय विशेष के लोगो ने योजनाबद्ध तरीके से शहर का माहोल बिगाडने के लिए साम्प्रदायिक तनाव फेलाने की कोशिश की।
परम्परागत ढंग से शांतिपूर्ण निकाले जा रहें रामनवमी जुलुस पर पथराव कर धार्मिक उन्माद फेलाया। इस मामले में दोषी को तत्काल गिरफ्तार किया जाने की मांग की। विश्व हिन्दू परिषद व राम जन्मोत्सव समिति की अगुवाई में आन्दोलन की रणनीति पर पार्षद एकजूट हुए। पार्षदों ने कहा कि इस मामले को लेकर पार्षद व सभापति ग्रहमंत्री व मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी देगें।
Read More: झूमते निकले राम भक्त, किया प्रदर्शन
बैठक में सभापति महावीर मोदी, भाजपा शहर अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल पार्षद योगेन्द्र जैन, संजय भुटानी, राजेश शेरगडीया, लोकेश जैन, संजय पांडे,रमेश हाडा, विश्वनाथ श्रंृगी, संदीप शर्मा, प्रेम जांगिड, करण शंकर सैनी, कमलेश वर्मा, हरिप्रसाद बैरवा, मुरली दाधीच, दिनेश राठोर, अनिल चतुर्वेदी, भंवर सिंह टेली, ओम सैनी सीमा राठोर, सहित कार्यकर्ता मौजूद रहें।
Updated on:
27 Mar 2018, 3:29 PM IST
Published on:
27 Mar 2018, 3:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.