5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बूंदी में बवाल, टायर जलाए…रामनवमी की शोभायात्रा पर पत्थर फेंकने से उपजा आक्रोश

बंद समर्थकों ने निकाले जुलूस, पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Suraksha Rajora

•

Updated: 26 Mar 2018, 1:39 PM IST

tire burns in Bundi... throwing stones at Ramnavami'sshobhaayatra

बूंदी. रामनवमी की शोभायात्रा पर रविवार रात पत्थर फेंकने के विरोध में सोमवार को बूंदी में बवाल हो गया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद करा दिए। वे आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।

Read More:योग की मृगमरीचिका ने आकर्षित किया बूंदी की लाडली को... जीवन का आनंद छोड़ वैराग्य प्राप्त करेगी देव अमृता

इस मांग को लेकर बूंदी के चौगान दरवाजे पर बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही इकट्ठे हो गए थे। शहर में कुछ जगहों पर टायर जलाकर भी विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि शांति से निकल रही शोभायात्रा पर इस प्रकार पत्थर फेंके जाना उचित नहीं हैं।

Read More: बूंदी की आवोहवा के बीच रियासतकालीन माता का यह कैसा संकेत...आँखों से फूट पड़ा क्रोध...आखिर क्यों हुआ ऐसा पढ़िए यह ख़बर

विरोध कर रहे लोगों की मांग है कि पुलिस जल्द आरोपितों को पकड़ें। विरोध कर रहे लोगों ने लंका गेट चौराहा और सूर्यमल्ल मिश्रण चौराहे पर टायर जलाए। बड़ी संख्या में युवाओं ने दुपहिया वाहनों पर सवार होकर जुलूस निकाले।

Read More: सीजन में पर्यटकों की संख्या घटने से व्यवसायी चिंतित, इंटरनेट सेवा ठप रहने और तनाव ने रोके ‘पावणे’

पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। इधर, बाजार बंद होने से बूंदी में खरीदारी करने आए लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गौरतलब है कि रविवार रात को बूंदी में रामनवमी की शोभायात्रा निकाली गई।

Read More: राजस्थान दिवस पर देखने को मिलेगी राजस्थानी संस्कृति की छटा... बूंदी में मशाल जुलूस के साथ होगा पांच दिवसीय कार्यक्रम का आगाज

शोभायात्रा के मीरागेट सर्किल पर पहुंचने पर कुछ लोगों ने पत्थर फेंक दिए। इससे माहौल गर्मा गया। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी लोगों के साथ समझाइश में जुटे रहे।

Read More:कॅरियर के लिए भक्ति... शक्ति की आराधना में रमा यूथ