
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार: फोटो पत्रिका
नैनवां (बूंदी)। गुरुग्राम के पास हाइवे पर हुई कार दुर्घटना में पत्नी व पुत्र की मौत हो गई। पति व दूसरा पुत्र घायल हो गया, जिनका गुरुग्राम में एक चिकित्सालय में उपचार चल रहा। नैनवां निवासी नवीन सोनी गुरुग्राम में एक बैंक में अधिकारी है। नवीन परिवार के साथ शनिवार को जयपुर में अपने साले (चाचा ससुर के लड़के) की शादी में आए थे। रविवार दोपहर में कार से वापस गुड़गांव जा रहे थे।
कार में नवीन (39), पत्नी माधुरी (38) , दोनों पुत्र आठ वर्षीय कृशांश व तीन वर्षीय वियांश सवार थे। गुरुग्राम से 12 किमी पहले सोहना के पास कार का टायर फटने से कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। दुर्घटना में चारों घायल हो गए। चारों घायलों को गुड़गांव के एक चिकित्सालय में पहुंचाया, जहां माधुरी व छोटे पुत्र वियांश की मौत हो गई। नवीन की हालत गंभीर होने से आईसीयू में भर्ती है। बड़े पुत्र के भी चोटें आई है। हादसे की सूचना मिलते ही नैनवां से परिजन गुड़गांव पहुंचे।
पति के आईसीयू में जिंदगी व मौत के बीच संघर्ष करने के बीच माधुरी व तीन वर्ष के वियांश के शव को सोमवार शाम को नैनवां लेकर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार को हादसे की सूचना मिलते ही शहर के स्वर्णकार समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। मां-बेटे का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया।
चेचेरे भाई की शादी के दूसरे दिन बहन माधुरी व उसके तीन वर्ष के पुत्र की मौत से पीहर में भी शादी की खुशियां मातम में बदल गई। शादी सम्पन्न होने के बाद दूसरे दिन रविवार को अपने पीहर से रवाना होने के कुछ घण्टों बाद ही हादसे बेटी माधुरी व उसके छोटे पुत्र की मौत जयपुर में उसके पीहर पहुंची तो शादी की खुशियों के बीच पीहर के परिवार में भी मातम पसर गया।
Updated on:
23 Feb 2026 06:53 pm
Published on:
23 Feb 2026 06:52 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
