नोताडा.राजस्थान पत्रिका के अमृतम् जलम अभियान के तहत कस्बे की बालाजी महाराज की बावड़ी पर सोमवार को तेजाजी क्रिकेट क्लब कि टीम ने पहुंचकर श्रमदान किया ।इस दोरान टीम के करीब एक दर्जन सदस्यों ने बावड़ी के अन्दर पड़े बड़े पत्थरों को चेन बनाकर एक साथ जोर लगाकर बाहर निकाला। वहीं सभी सदस्यों ने अमृतम् जलम अभियान के तहत पुराचीन जलस्त्रोतों को सहेजने के लिए हमेशा तत्पर रहने कि शपथ ली। टीम के सदस्य मोहीत चौधरी और प्रवीण चौधरी ने बताया कि राजस्थान पत्रिका सामाजिक सरोकार के कार्य में हमेशा अच्छी भागीदारी निभाता आ रहा है और इसके माध्यम से प्रेरित होकर आज क्रिकेट क्लब कि टीम ने श्रमदान किया है आगे भी हमेशा समाजिक सरोकार के कार्यों में हाथ बंटाने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। इस दौरान गोलू मीणा, रोहित पंकज, पवन मीणा,सुपर अली ओड,विशाल राठौर,विनय चौधरी,प्रदीप गोचर,सहीत दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।