डाबी वन क्षेत्र से दूर एक चीतल विचरण करते हुए आबादी के पास आ पहुंचा, जिसे श्वानों ने हमला कर घायल कर दिया। गांव के युवाओं ने श्वानों के हमले से चीतल को छुड़ाया। जानकारी के अनुसार बुधवार को एक चीतल मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के ईको सेंसेटिव जोन को पार कर विचरण करते हुए धनेश्वर गांव के पास आ गया, जिस पर श्वानों ने हमला कर घायल कर दिया। गांव के युवाओं ने चीतल को श्वानों के हमले से बचा लिया।चीतल घायल अवस्था में होने के कारण एक बाड़े में बनी टापरी के नीचे जा कर बैठ गया। इसकी जानकारी समाज सेवक पुखराज पारेता व रघुनंदन बैरागी को लगने पर वह उसकी निगरानी में लग गए। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। तब तक चीतल वहां से वापस वन क्षेत्र की ओर निकल गया।