11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गिरोह ने मिलकर गूगल पर बनाई ‘एस्कॉर्ट’, उपलब्ध करा रहे थे कॉलगर्ल…

सोशल मीडिया पर अश्लील साइट के जरिए लोगों के साथ ठगी का अंतरराज्य ठग गिरोह सोमवार को बूंदी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने गिरोह के 7 जनों को पकड़ा। इनके पास से 30 एटीएम, क्रेडिट कार्ड, 16 मोबाइल फोन, एक लेपटॉप, एक कार और दस लाख रुपए नकद बरामद किए।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Feb 03, 2020

गिरोह ने मिलकर गूगल पर बनाई ‘एस्कॉर्ट’, उपलब्ध करा रहे थे कॉलगर्ल...

गिरोह ने मिलकर गूगल पर बनाई ‘एस्कॉर्ट’, उपलब्ध करा रहे थे कॉलगर्ल...

गिरोह ने मिलकर गूगल पर बनाई ‘एस्कॉर्ट’, उपलब्ध करा रहे थे कॉलगर्ल...
बूंदी. सोशल मीडिया पर अश्लील साइट के जरिए लोगों के साथ ठगी का अंतरराज्य ठग गिरोह सोमवार को बूंदी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने गिरोह के 7 जनों को पकड़ा। इनके पास से 30 एटीएम, क्रेडिट कार्ड, 16 मोबाइल फोन, एक लेपटॉप, एक कार और दस लाख रुपए नकद बरामद किए। उक्त गिरोह एक फर्जी सोशल साइट के जरिए लोगों को कॉलगर्ल मुहैया कराने के नाम पर ऑनलाइन ठगी का शिकार बना रहा था।इनके झांसे में अब तक मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान के सैकड़ों लोग आ चुके। गिरोह ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों को ही ठिकाना बना रखा था। यह एक शहर में दो-तीन माह से अधिक नहीं रुकते थे, ताकि पुलिस या फिर किसी बड़ी सुरक्षा एजेंसी के हाथ नहीं लगे। जिस शहर में रुकते थे वहीं के लोगों को मोटी तनख्वाह, अच्छा खाना-पीना देने की बात कहकर साथ ले लिया करते थे। रुकने के लिए मकान किराए पर लेते थे।इस दौरान उनके मोबाइल नम्बर, आइडी और बैंक खातों को भी काम में लिया करते थे, ताकि पता चलने पर भी खुद फंसने के डर से वह शिकायत नहीं कर सके। बूंदी कोतवाली प्रभारी घनश्याम मीणा ने बताया कि ऐसी फेंक साइट से बचना चाहिए। किसी के अकाउंट में कोई पैसा नहीं डालना चाहिए। क्योंकि अब किसी साइट पर ऑनलाइन पैसा डालने सुरक्षा की दृष्टी से ठीक नहीं रहा।