
मकान में पत्थर फेंकने से दहशत में परिवार
बूंदी. शहर के न्यू कॉलोनी में बीते तीन दिनों से एक मकान में अज्ञात युवकों के पत्थर फेंकने से यहां दहशत का माहौल हो गया। मकान की खिड़कियों के कांच टूट गए। पीडि़त परिवार ने इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस को रिपोर्ट सौंपी है।
जानकारी के अनुसार शहर के न्यू कॉलोनी मेें रहने वाले बलदेव सिंह के मकान में अज्ञात युवकों ने पत्थर फेंके हैं। शनिवार को भी दोपहर ३.१५ बजे परिवार के लोग घर पर ही थे, तब भी पत्थर से कांच टूटने की आवाज सुनाई पड़ी।ऊपर लगी लाइट भी टूट गई। आसपास देखा तो कोई नहीं दिखा। इसके बाद घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान का मौका मुआयना किया और पीडि़त परिवार के बयान लिए।बाद में एफएसएल टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इससे पहले गुरुवार की रात, शुक्रवार को भी पत्थर फेंके गए थे। तब भी खिड़कियां टूट गई।
एक पार्षद पर आरोप
घटना से न्यू कॉलोनी के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। मकान मालिक बलदेव सिंह ने बताया की सूचना पर शुक्रवार की रात को कोतवाली थाना पुलिस ने कुछ युवकों को पकड़ा भी था। जिन्हें बाद में एक पार्षद जाकर छुड़ा लाया।
Published on:
03 Aug 2019 09:30 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
