4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर ऐसी क्या वजह रही कि मौत को लगा लिया गले..

एक ही दिन में महिला सहित तीन युवाओं ने की खुदकु
2 min read
Google source verification
Bundi Suicide case

आखिर ऐसी क्या वजह रही कि मौत को लगा लिया गले..

बूंदी /रामगंजबालाजी. सदर थाना क्षेत्र के कोटा चित्तौड़ रेलवे लाइन पर शनिवार को पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर एक व्यक्ति ने जीवन लीला को समाप्त कर लिया। रेल प्रशासन की सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

सदर थाने के द्वितीय अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया की सथूर निवासी उदालाल मेघवाल (45) छत्रपुरा बाड़ी के बालाजी के सामने पैसेंजर ट्रेन के आगे जूते खोलकर कूद गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


उन्होंने बताया कि रेलवे कर्मचारियों की सूचना पर रेल लाइन पर किलोमीटर संख्या 34 के पोल संख्या 7 व 8 के बीच से शव को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार मृतक बूंदी में रहकर मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन कर रहा था।

लेकिन पुलिस अब मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।विवाहिता फंदे से झूलीकेशवरायपाटन. देहीत गांव में शुक्रवार देर रात को एक विवाहिता ने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी।

थाना प्रभारी अभिषेक पारीक ने बताया कि घाट का बराना निवासी बजरंगलाल बैरवा की पुत्री कमलेश बैरवा (30) की शादी आठ वर्ष पहले देहीत गांव निवासी ओमप्रकाश बैरवा से हुई थी। शुक्रवार रात को कमलेश अपने कमरे में सोई हुई थी।


पति बाहर गया हुआ था। देर रात वह पंखे के कड़े पर साडी से फंदा लगाकर झूल गई। शनिवार सुबह जब परिजनों ने कमरे का गेट बजाया तो कोई हलचल नहीं हुई। आशंकित परिजनों ने दरवाजा तोडकऱ देखा तो वह फंदे से झूल रही थी।

परिजनों ने उसे नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दियायुवक की मौत


केशवरायपाटन. चड़ी गांव में जहरीला पदार्थ खाने से शनिवार को एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि चड़ी निवासी कन्हैयालाल मेघवाल (23) ने शुक्रवार शाम को घर पर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था।।

तबीयत बिगडऩे के बाद उपचार के लिए राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय लेकर आए थे, जहां से उसे कोटा रैफर कर दिया था। कोटा अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम करवाया गया।युवक की मौत