4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान के इस कौने से भाजपा के लिए आई यह खबर…सुनकर नेताओं की बढ़ गई धड़कनें!

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

rohit sharma

Nov 13, 2018

BJP

BJP

बूंदी।

राजस्थान में चल रही चुनावी सरगर्मियों के बीच बड़ी खबर है। प्रदेश के बूंदी जिले के कापरेन नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ मंगलवार को पालिका के 16 पार्षदों ने एकजुट होकर जिला कलक्टर को अविश्वास प्रस्ताव सौंप दिया। इससे केशवरायपाटन विधानसभा के भाजपा नेताओं में खलबली बढ़ गई। पार्षद दोपहर को बूंदी कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां सभी ने जिला कलक्टर के समक्ष उपस्थित होकर पालिकाध्यक्ष को हटाने की मांग का प्रस्ताव पत्र सौंपा। इसके बाद पार्षद वापस लौट गए।

जहां सभी ने जिला कलक्टर के समक्ष उपस्थित होकर पालिकाध्यक्ष को हटाने की मांग का प्रस्ताव पत्र सौंपा। इसके बाद पार्षद वापस लौट गए।

कापरेन के पार्षद पालिकाध्यक्ष की कार्यशैली को लेकर नाराज बताए। उन पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार कापरेन पालिका में पालिकाध्यक्ष सहित कुल 20 पार्षद हैं। बूंदी आए पार्षदों में नगर पालिका उपाध्यक्ष रमेश गोस्वामी, पार्षद मीना कुमारी, राजेंद्र कुमार, सुनिल गौतम, प्रशांत तिवारी, महेंद्र पोटर, सोनू मीणा, पिंकी रानी, गोबरीलाल धाभाई, शानू बानो, अंबरीश व्यास, सुरेश खींची, प्रहलाद मेघवाल, मनोज मीणा, राजेंद्र मेघवाल, गोपाल लाल पांचाल के शामिल होने की खबर थी।