8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election 2018 : माकपा ने छह विधानसभा सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 13 Nov 2018, 9:24 PM IST

सीकर।

माकपा ने सीकर जिले की छह विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पूर्व विधायक व किसान नेता अमराराम इस बार भी दांतारामगढ़ सीट से चुनाव लड़ेंगे। जबकि धोद से पूर्व विधायक पेमाराम मैदान में होंगे।

लक्ष्मणगढ़ से बीएस मील, फतेहपुर से आबिद हुसैन, सीकर से अब्दुल कयूम कुरेशी, खंडेला से सुभाष नेहरा उम्मीदवार होंगे। माकपा नेता सीताराम येचुरी व वृंदा करात भी जिले में होने वाली सभाओं को संबोधित करने के लिए आएंगे। प्रत्याशी बुधवार से अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

पार्टी के जिला सचिव किशन पारीक ने बताया कि माकपा किसानों की कर्जामाफी, निजी वाहनों को टोल फ्री, बिजली की बढ़ाई दरों को वापस करने के साथ शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाएगी। उन्होंने बताया कि सीपीआई (एम) आमसभाओं के जरिए अपने प्रत्याशियों का नामांकन कराएंगी।


सीट बदलने की अटकलों पर ब्रेक

किसान नेता अमराराम के सीट बदलने की अटकलों पर भी अब ब्रेक लग गया है। पिछले तीन दिनों से चर्चा थी कि अमराराम दांतारामगढ़ को छोड़कर दूसरी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन पार्टी के प्रत्याशी घोषित होते ही स्थिति अब साफ हो गई है।


पिछली हार का बदला लेने की तैयारी

पिछले विधानसभा चुनाव में माकपा का अपने गढ़ में खाता भी नहीं खुल सका। एेसे में माकपा की पूरी टीम लगातार जनता के बीच रही और किसानों के मुद्दों को लेकर प्रदेशव्यापाी आंदोलन भी किए। इसका जनता को फायदा भी मिला। एेसे में माकपा पुराने आंदोलनों के जनाधार भी तलाश रही है।