6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गैंगवार में पूर्व मंत्री के पौत्र पर किए चाकुओं से ताबड़तोड़ वार, गंभीर हालत में कोटा भर्ती

बूंदी जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर बल्लोप पुलिया के निकट स्थित एक ढाबे पर रविवार देर रात गैंगवार हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
bundi

तालेड़ा। बूंदी जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर बल्लोप पुलिया के निकट स्थित एक ढाबे पर रविवार देर रात गैंगवार हो गई। जिसमें पूर्व मंत्री रामकिशन वर्मा का पौत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए हैं। उसे गंभीर घायल हाल में कोटा के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिया के करीब स्थित ढाबे पर रात डेढ़ बजे कुछ लोग खाना खा रहे थे। तभी कोटा की ओर से रामपुरा निवासी 27 वर्षीय संभव वर्मा अपने दोस्त इंदिरा गांधी नगर निवासी 25 वर्षीय हेमंत सुमन के साथ ढाबे पर पहुंचा।

वे खाना खा रहे थे। तभी पहले से मौजूद गैंग ने हमला बोल दिया। हमले में संभव को चाकू के आधा दर्जन घाव हो गए। वह ढाबे पर ही गिर पड़ा। बाद में हमलावर मौके से भाग छूटे। उसे 108 एम्बुलेंस की मदद से कोटा लेकर कर गए जहां चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

तालेड़ा थाने के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक इंद्र कुमार ने बताया कि पीडि़त की रिपोर्ट पर कोटा कुन्हाड़ी निवासी अभय सिंह व हेमंत शर्मा सहित आधा दर्जन अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है। सुबह ढाबे पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा ले लिया है। ढाबा मालिक से वारदात को लेकर पूछताछ की गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।