15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bundi News: ससुराल में 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, 3 साल पहले हुई थी शादी, बिना मां के हुई 8 महीने की बेटी

बूंदी जिले के नैनवां थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, वहीं पीहर पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए मारपीट और प्रताड़ना की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

Kamal Mishra

May 15, 2026

bundi women death

मृतका अनिता (फाइल फोटो-पत्रिका)

बूंदी। जिले के नैनवां थाना क्षेत्र के ताकला गांव में शुक्रवार को एक 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने कहा कि महिला ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। वहीं पीहर पक्ष ने बेटी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीहर पक्ष की मौजूदगी में शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार, मृतका अनिता (30) पत्नी बंटी बंजारा की अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नैनवां थानाधिकारी सहदेव सिंह मीणा और एएसआई देवलाल मीणा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही विवाहिता के पीहर पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

नैनवां में हुआ पोस्टमार्टम

इसके बाद शव को नैनवां के उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। बाद में शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपखंड अधिकारी भागचंद रेगर भी अस्पताल पहुंचे और दोनों पक्षों से घटना को लेकर जानकारी ली।

आठ महीने की बेटी

मृतका के पिता भूरा बंजारा, निवासी ओनारसिंह की झोपड़ियां, नीमखेड़ा (बूंदी सदर थाना क्षेत्र) ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी बेटी अनिता की शादी करीब तीन वर्ष पहले ताकला गांव निवासी बंटी बंजारा से हुई थी। दंपति की एक आठ माह की बच्ची भी है।

पिता ने मारपीट का लगाया आरोप

पिता का आरोप है कि उन्हें शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे ससुराल पक्ष की ओर से फोन पर सूचना दी गई कि अनिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब परिवार मौके पर पहुंचा तो शव घर में टीनशेड के नीचे रखा हुआ था। पिता ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले तक उनकी बेटी से बातचीत होती थी और उसने घरेलू विवाद की जानकारी दी थी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट और प्रताड़ना के भी आरोप लगाए हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

थानाधिकारी सहदेव सिंह मीणा ने बताया कि पिता की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर लिया गया है। चूंकि मामला विवाह के तीन वर्ष के भीतर का है, इसलिए इसकी विस्तृत जांच नैनवां उपखंड अधिकारी द्वारा कराई जाएगी। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।