विचित्र वेशभूषा में दिखे
समारोह के दौरान उद्भव कला प्रदर्शनी व कलादीर्घा (अभिनव कला दीर्घा) केंद्र का उद्घाटन किया। केंद्र में लगी पेंटिंग का अवलोकन किया। अतिथियों की उपस्थिति में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। सजेधजे विभिन्न रूप धरकर बच्चे आए। कविता पाठ प्रतियोगिता भी हुई। इस मौके पर व्याख्याता एन.के. जेतवाल, ए. के. जैन, विजयेंद्र गौतम, पी.सी. उपाध्याय, सीमा कश्यप, आर.सी. मीणा, बेला माथुर आदि मौजूद थे।