11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले भर में निकाली गई भगवान महावीर की शोभायात्राएं, अनेक आयोजन हुए

भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव को सकल जैन समाज बूंदी के तत्वावधान में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी मल्लाशाह मंदिर शुरू होकर तंबोलियों की गली सदर बाजार आदि से विभिन्न मंदिरों के दर्शन कर चौगान जैन मंदिर पहुंची। कार्यक्रम स्थल पर आर्यिका 105 सत्यमती व हेमश्री के सानिध्य में दीप प्रज्जवलन किया गया।

3 min read
Google source verification
जिले भर में निकाली गई भगवान महावीर की शोभायात्राएं, अनेक आयोजन हुए

बूंदी में महावीर जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल समाज के लोग।

बूंदी. भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव को सकल जैन समाज बूंदी के तत्वावधान में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी मल्लाशाह मंदिर शुरू होकर तंबोलियों की गली सदर बाजार आदि से विभिन्न मंदिरों के दर्शन कर चौगान जैन मंदिर पहुंची। कार्यक्रम स्थल पर आर्यिका 105 सत्यमती व हेमश्री के सानिध्य में दीप प्रज्जवलन किया गया।

सकल जैन समाज अध्यक्ष एडवोकेट संजय कुमार जैन ने सपरिवार विधि विधान से महोत्सव का ध्वजारोहण किया। बोलियो के माध्यम से रथ में भगवान को विराजमान करने, भगवान के रथ के सारथी एवं चंवर ढुलाने वाले पुन्यार्जक परिवारों का चयन किया गया। प्रात: 9.30 बजे अङ्क्षहसा रैली को पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा एवं पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अङ्क्षहसा रैली पूरे बूंदी शहर में जैनम जयतू शासनम, जियो और जीने दो, अङ्क्षहसा परमो धर्म का प्रचार करते हुए चौमुखा बाजार, मोची बाजार, कागदी देवरा, नाहर का छोहटा, सदर बाजार, नागदी बाजार, मीरा गेट, नैनवा रोड देवपुरा, अङ्क्षहसा सर्किल कोटा रोड होते हुए चोगान जैन मंदिर में पहुंची।

अपरान्ह 1.00 बजे मल्लाहशाह जैन मंदिर से भगवान महावीर स्वामी की मूर्ति को क्वासी द्वारा चंवर ढुलाते इंद्रो की मौजूदगी में रथ में बिठाकर सारथी द्वारा रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। जुलूस का मीरा गेट से चौगान गेट तक ड्रोन द्वारा पुष्प वर्षा कर अनुमोदना की गई।

जुलूस में बैंड बाजे, जय घोष मशकबैड, ऊंट गाड़ी घोड़े आदि साथ चल रहे थे। शांतिपूर्वक जुलूस चौगान गेट जैन मंदिर में पहुंचकर आर्यिका ससंघ के सानिध्य में भगवान पर रजत कलशो से कलशाभिषेक किया गया। आर्यिका सत्यमती ने भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याण के बारे में व हेमश्री ने पौधारोपण के बारे में संकल्प दिलाते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। भगवान महावीर स्वामी के जीवन परिचय एवं आदर्शों के बारे
में सकल जैन समाज अध्यक्ष संजय कुमार जैन एडवोकेट ने बताया वर्तमान में पूरे देश को अङ्क्षहसा वातावरण की आवश्यकता है जहां पर हम जियो और जीने दो के सिद्धांत पर चलेंगे तो ङ्क्षहसा नहीं होगी एवं देश में अमन चैन कायम होगा। मंच संचालन महावीर जयंती संयोजक ओम प्रकाश जैन द्वारा किया गया। संरक्षक ओम प्रकाश बडज़ात्या ने आभार प्रकट किया।

विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए
कापरेन.
महावीर जन्म जयंती महोत्सव पर जैन समाज के तत्वावधान में रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा दोपहर बाद शाम तीन बजे सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर से बैण्डबाजों,घोडिय़ों और बग्गियों के साथ शुरू हुई।रथयात्रा में समाज बन्धु भगवान महावीर स्वामी के सजेधजे रथ को खींचते हुए चले।
महिलाएं भजनों की धुन पर नाचते गाते हुए और बुजुर्ग अङ्क्षहसा परमों धर्म के जयकारे लगाते हुए चले। रथयात्रा बड़े मन्दिर से शुरू होकर चौमुखा बाजार, गांधी प्याऊ,मनिहारी बाजार,लाड़ीजी का चौक, शक्ति चौराहा होते हुए नसिया मन्दिर पहुंची, जहां भगवान की आरती हुई एवं पूजन हुआ। नसिया मन्दिर से शुरू हुई रथयात्रा अस्पताल चौराहा,धूमेश्वर महादेव मंदिर,गढ़ पैलेस, मुख्य बाजार होते हुए वापस बड़े मन्दिर पहुंची। जहां कलशाभिषेक और महा आरती के साथ समापन हुआ।जगह समाजसेवियों, समाज बंधुओ ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और स्टाल लगाकर ठंडे पेय पदार्थ, जल आदि की व्यवस्था की गई। इससे पूर्व जन्म जयंती महोत्सव पर समाज बंधुओं ने अल सुबह शहर में प्रभात फैरी निकाली।सुबह बड़े मन्दिर पर भगवान का मस्तकाभिषेक किया गया और संगीतमय भजनो की स्वर लहरियों के साथ शांति धारा पाठ किया गया।इस अवसर पर जैन आचार्य विभक्त सागर ने कहा कि कई योनियों के बाद मनुष्य जीवन प्राप्त होता है। विपरीत परिस्थितियों के बाद भी असीम शक्तियां मनुष्य को दी गई। जगत कल्याण में जीवन को समर्पित करना चाहिए। शाम को महा आरती के बाद आचार्य विभक्त सागर के सानिध्य में शंका समाधान कार्यक्रम के साथ समापन हुआ।


करवर. कस्बे में गुरुवार को जैन समाज ने भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। समाज के लोगों ने सुबह मंदिर में नित्य अभिषेक व शांतिधारा के बाद गाजे बाजे के साथ भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में महिलाएं स्वर लहरिया पर नृत्य करती चल रही थी। युवा भगवान के नारे लगाते चल रहे थे। शोभायात्रा के दौरान समाज के महिला पुरुषों ने भगवान की
आरती की।