20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिया की मुराद हुई पूरी, 28.77 करोड़ रुपए होंगे खर्च, 12 मीटर चौड़ी बनेगी पुलिया

मेज नदी पर नए पुल निर्माण की केशवरायपाटन उपखंड के झालीजी का बराना सहित एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों की

2 min read
Google source verification
Pulias Murad Hui Puri 2877 crores will be spent 12 m wide bridge

mej nadi ki pulya

बूंदी. मेज नदी पर नए पुल निर्माण की केशवरायपाटन उपखंड के झालीजी का बराना सहित एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों की मुराद पूरी होने की उम्मीद बंध गई। यहां उच्चस्तरीय पुल निर्माण की केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी। अब गेण्डोली-झालीजी का बराना मार्ग पर स्थित मेज नदी पर लांग स्पान पुल का निर्माण होगा। इस पुल पर 28.77 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। पुलिया का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना में कराया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और कुछ राशि राज्य सरकार वहन करेंगी।

12 स्पान बनेंगे
पुलिया में कुल 12 स्पान बनेंगे। जिनके बीच की दूरी 22 मीटर रहेगी। पुलिया की चौड़ाई 12 मीटर होगी। पुलिया के दोनों तरफ एप्रोच रोड बनेंगे। जो एक छोर पर गौण मंडी और दूसरे छोर पर टापरियों तक बनेंगी। पुलिया की लंबाई 260 मीटर होगी।

read more : लापरवाही की हद, चोरी हो गया सरकारी रिकॉर्ड, जानिए कैसे ?

बारिश में कट रहा सम्पर्क
वर्तमान पुलिया की ऊंचाई कम होने से बारिश के दिनों में कई दिनों तक झालीजी का बराना सहित आस-पास के करीब एक दर्जन गांवों का सम्पर्क कई दिनों तक कटा रहता है। भाजपा युवा मोर्चा कापरेन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजकुमार बागला की माने तो हर मंच पर इस मामले को रखा गया। सरकार तक मांग को पहुंचाया गया।

Read More: कानून को कतर रहा चाइनीज मांझा, आदेश ताक पर

बागला ने बताया कि पुलिया पर पानी आने के बाद ग्रामीणों को जिला मुख्यालय बूंदी और पुलिस उपअधीक्षक कार्यालय लाखेरी पहुंचने के लिए करीब 35 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ता है। सुबह के वक्त जल्द बूंदी नहीं पहुंच पाते। पुलिया निर्माण से झालीजी का बराना सहित आस-पास के करीब एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों को फायदा मिलेगा।

सांसद ओम बिरला ने कहना है कि झालीजी का बराना सहित क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों के लोगों की लंबे समय से मांग थी। पुलिया का निर्माण जल्द शुरू हों। अब ऐसे प्रयास रहेंगे। पुलिया निर्माण से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।
ओम बिरला, सांसद, कोटा-बूंदी

सार्वजनिक निर्माण विभाग लाखेरी के अधिशासी अभियंता आर.एन. बैरवा का कहना है कि पुलिया निर्माण के लिए प्रधानमंत्री सडक़ योजना में 28.77 करोड़ की मंजूरी हो गई। राज्य सरकार से निर्देश जारी होते ही निविदा प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।