6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ा हादसा: कार को धक्का देकर साइट कर रहे युवकों को ट्रेलर ने कुचला, तीन की दर्दनाक मौत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/  
less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

Abdul Bari

Nov 09, 2018

road accident

बड़ा हादसा: कार को धक्का देकर साइट कर रहे युवकों को ट्रेलर ने कुचला, तीन की दर्दनाक मौत

बूंदी

हिंडोली थाना क्षेत्र के ग्राम सथूर के निकट बाईपास के एनएच 52 पर शुक्रवार शाम दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। यहां एक कार को धक्का देकर साइट कर रहे तीन युवकों को एक ट्रेलर द्वारा कुचल दिया गया। इस दर्दनाक हादसे में तीनों युवकों की मृत्यु हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम के समय बरूधन निवासी रामकिशन जैतपुर निवासी मुकेश, बूंदी निवासी शंभू एवं एक अन्य युवक बाईपास पर एक कार जो दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, उसे सड़क से दूर हटाने के लिए धक्का दे रहे थे। उसी समय सामने से रहे ट्रेलर ने चारों को कुचल दिया। जिसमें से रामकिशन, मुकेश व एक अन्य की मृत्यु हो गई। वहीं पर शंभू बूंदी गंभीर रूप से घायल हो गया। शंभू को उपचार के लिए बूंदी चिकित्सालय में भर्ती करवाया है। तीनों मृतकों को हिंडोली चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है।