6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरे भरे पेड़ो में तेजाब डालकर सुखाने की कोशिश…समाजकंटकों की करतूत

बरगद के पौधों में डाला तेजाब, एक दर्जन पौधे सूखे
less than 1 minute read
Google source verification
roots and stems of plants have dried with acid

हरे भरे पेड़ो में तेजाब डालकर सुखाने की कोशिश...समाजकंटकों की करतूत

नैनवां. नैनवां में हाइवे 148 डी पर गोपाल गोशाला के लिए प्रस्तावित भूमि पर दो वर्ष पूर्व लगाए गए पौधों में अज्ञात जनों ने तेजाब डालकर पौधों को नष्ट कर दिया। रविवार को गोपाल गोशाला के संरक्षक हेमंत चौहान पौधों की देखभाल करने पहुंचे तो वहां पर एक दर्जन पौधे मृत मिले। पौधों की जड़ों में तेजाब डालने के निशान मिले।

ऐसे में दो साल की उम्र के एक दर्जन पौधों के नष्ट होने से क्षेत्र के लोगों ने भी रोष व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार प्रशासन ने दो वर्ष पहले गोशाला समिति के सहयोग से बरगद के पौधे लगाए थे। पौधों को गोशाला समिति पाल रही थी।

लेकिन तेजाब डालने से पौधों की जड़ें व तने सूख गए। जबकि सभी पौधे आठ दिन पहले तक हरे-भरे देखे थे। गोशाला संरक्षक ने बताया कि गर्मी के दिनों में टैंकरों से पानी डालकर पौधों को जिंदा रखा था।