11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी बोली हम एक है…हजारो हाथो ने थामा तिरंगा, सडक़ पर देशभक्ति का ज्वार…

सभी धर्म-समुदाय के लोगो ने लिया बढ़चढ़ कर भाग-

2 min read
Google source verification
Tricolor tour on appeal Rajasthan patrika Independence Day

बूंदी बोली हम एक है...हजारो हाथो ने थामा तिरंगा, सडक़ पर देशभक्ति का ज्वार...

बूंदी. पिछले कई महिनो से साम्प्रदायिक तनाव को झेल रही छोटीकाशी मंगलवार को स्वाधीनता दिवस के एक दिन पूर्व राष्ट्रीय ध्वज के नीचे एकजूट होकर खड़ी हो गई।

हजारो हाथों ने तिरंगा थामा और सडक़ पर तिरंगा रैली निकालकर यह साबित कर दिया कि देशभक्ति के मामले में हम सब एक है, मौका था राजस्थान पत्रिका के आह्वान पर बूंदी शहर में ‘महान तिरंगा यात्रा’ का। आजादी का 72वी सालगिरह है,ऐसे में शहर भी उस माहौल में ढल गया जैसे आजादी का पहला जश्र मना रहे हो।

आसमान में गूंजते जोशिले नारे ओर चारो ओर लहराते भारत की आन बान शान के प्रतीक तिरंगे के बीच राजस्थान पत्रिका के आह्वान पर बूंदी शहर में ‘महान तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। शहीद रामकल्याण जन सेवा समिति, दी बूंदी अरबन को-ऑपरेटिव बैंक एवं प्राइवेट स्कूल्स वेल्फेयर सोसायटी के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठन, राजनीतिक दल, जनप्रतिनिधि, स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी दिल में देशभक्ति का जज्बा और हाथों में तिरंगा लिए तिरंगा रैली में शामिल हुए।

रैली में सबसे पिछे भारत माता की आकर्षक झांकी, देशभक्ति के रंग में रंगे बच्चो का उत्साह देखते ही बना। ब्रहकुमारी रजनी के साथ लाल-सफेद बंधेज साड़ी में महिलाओं का समूह, डीजे की धून पर देशभक्ति गीत व ढोल की थाप पर आजादी के दीवाने झूमते गाते शामिल हुए। तिरंगा रैली की भव्यता का आलम यह था कि रैली का एक छोर आज़ाद पार्क और दूसरा हायर सेकेंडरी स्कूल पर नजर आया।


तिरंगा रैली सुबह नौ बजे आजाद पार्क (नेहरू पार्क) से रवाना हुई जो सूर्यमल्ल मिश्रण चौराहा, सब्जीमंडी रोड, नागर-सागर कुंड, इंद्राबाजार, अहिंसा सर्किल से कोटा रोड होते हुए हायर सैकण्डरी स्कूल मैदान पहुंची जहां सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर नमन किया। वन्दे मातरम और भारत माता की जय के के नारों से हायर सेंकेड्री स्कूल गूंज उठा।

तिरंगा रैली में पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश, पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा, नगर परिषद सभापति महावीर मोदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दशरथ सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी तेजकवँर,अर्बन बैंक अध्यक्ष सत्येश शर्मा, राजस्थान युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव चर्मेश शर्मा कोतवाली थानाअधिकारी, प्राइवेट सोसायटी अध्यक्ष महेश वर्मा, जावेद अहमद, लोकेश सुकवाल,पूर्व जिला प्रमुख राकेश गोयल, शहीद रामकल्याण जन सेवा समिति जेपी त्रिपाठी, पूर्व जिला परिषद सदस्य सतीश गुर्जर ,

महावीर मीणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष नुरुद्वीन, भाजपा जिला प्रवक्ता संजय लाठी, विश्वनाथ भारद्धाज, रोटरी क्लब अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सेठी, पीसीसी सचिव भरत शर्मा, समृद्ध शर्मा, पार्षद टीकमजैन, योगेन्द्र जैन, मनोज मीणा,जितेन्द्र हाड़ा, रवि जेन, शैलेष सोनी, पवन भार्गव,जितेन्द्र मीणा, जगरूप सिंह रंधावा, हरिशंकर वर्मा सहित शहर की विभिन्न संगठन शामिल रहे।