4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

100 यूनिट बिजली बिल योजना का फायदा ले रहे उपभोक्ताओं पर 1.5 करोड़ बकाया, सरकारी विभागों पर भी बकाया

कम बिल आने के बाद भी नहीं भर रहे बिजली बिल, कुल 4 करोड़ तक पहुंच गया बकाया
2 min read
Google source verification
Electricity connections of the defaulters in Singrauli

Electricity connections of the defaulters in Singrauli

बुरहानपुर. बिजली कंपनी की बकाया राशि कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। सरकार की गृह ज्योति योजना में 100 यूनिट तक बिजली बिल आने के बाद भी उपभोक्ता बिल नहीं भर रहे हैं, इसी की कुल वसूली डेढ़ करोड़ तक जा पहुंची, जबकि कुल 4 करोड़ रुपए बिजली कंपनी को उपभोक्ताओं से वसूलना है। इसके लिए कंपनी हर दिन 150 कनेक्शन काट रही है। यहां तक कंपनी को सरकारी विभागों से भी बिल वसूलना है।

बिजली कंपनी का 2 हजार से अधिक का बिल झेल रहे लोगों को जब 100 यूनिट की खपत पर 1 रुपए प्रति यूनिट बिल मिलने लगा तो बड़ी राहत तो मिली, लेकिन अब लोग यह बिल भी नहीं भर पा रहे हैं। जिनके दो से तीन माह के 500 रुपए माह का बिल भी कई उपभोक्ता समय पर नहीं भर पा रहे हैं। बकाया की राशि कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। पुराने बकायदार रुपए जमा भी करा रहे हैं, तो नए बकायदारों की पेंडेंसी बढ़ रही है। इसके लिए कंपनी ने वसूली गैंग तैयार की है, जो लगातार शहर और गांव में घूमकर वसूली न देने पर कनेक्शन काटने का काम कर रही है। प्रतिदिन 150 कनेक्शन बकायदारों के काटे जा रहे हैं। इसके लिए 18 गैंग घूम रही है।

आंकड़े एक नजर में
23 लाख निगम पर बकाया, 1.5 करोड़ बकाया गृह ज्योति योजना के उपभोक्ताओं पर, 38 हजार उपभोक्ता है गृह जयोति योजना में, 44 हजार कुल उपभोक्ता है, 150 कनेक्शन काट रहे प्रतिदिन, 18 गैंग घूम रही है वसूली के लिए।

विभागों पर बकाया राशि
3925468 ग्राम पंचायत जल प्रदाय, 69297 ग्राम पंचायत स्ट्रीट लाइट, 5120 पीएचई विभाग, 19092 इरीगेशन, 416552 पुलिस विभाग, 194553 शिक्षा विभाग
21274 राजस्व विभाग व 28143 पीडब्ल्यूडी।

- बिजली कंपनी वसूली के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। सरकारी विभागों पर भी बकाया है। हर दिन 150 कनेक्शन काटे जा रहे हैं। कुल 4 करोड़ रुपए बकाया है।
- आमेर कुरैशी, शहर संभाग यंत्री बिजली कंपनी