5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहली बार घरेलू गैस सिलेंडर पर बढ़े 145 रुपए, भाव सुनते ही तन रही आंखे

- अब तक 70 रुपए सबसे अधिक बढ़े थे टंकी पर दाम - ढिली करना पड़ रही जेब
2 min read
Google source verification
 145 rupees on domestic gas cylinders for the first time

145 rupees on domestic gas cylinders for the first time

पहली बार घरेलू गैस सिलेंडर पर बढ़े 145 रुपए, भाव सुनते ही तन रही आंखे
- अब तक 70 रुपए सबसे अधिक बढ़े थे टंकी पर दाम
- ढिली करना पड़ रही जेब

एजेंसी संचालक के मुताबिक 14 किलो वाला सिलिंडर अब 145 रुपए बढ़कर 905 रुपए में मिलेगा। जिनकी सब्सिडी है, उन्हें भी इतने ही रुपए देना होंगे, लेकिन बाद में उनके खाते में 317 रुपए की सब्सिडी आ जाएगी। याने उन्हें 588 रुपए का गैस सिलेंडर पड़ेगा।

सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है।


बुरहानपुर. घरेलू गैस सिलेंडर के भाव सुनकर लोगों की आंखे तन रही है। जब हॉकर सिलेंडर घर में फीट करने के बाद रुपए मांग रहा है तो लोग हैरत में पड़ जा रहे हैं, गैस सिलेंडर के दाम अब सीधे ९०५ रुपए हो गए हैं। पहली बार 145 रुपए के दाम बढ़े हैं, अब तक 60 से 70 रुपए हद हो गई बढ़ते थे, हालांकि दाम बढऩे के बाद सब्सिडी भी बढ़कर मिलेगी, लेकिन पहले रुपए देने के लिए उपभोक्ताओं को अपनी जेब ढिली करना पड़ रही है। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि हर माह भाव घट बढ़ते हैं, अगले माह भाव कम होने की उम्मीद है।
गैर सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में भारी वृद्धि की गई है। एजेंसी संचालक के मुताबिक 14 किलो वाला सिलिंडर अब 145 रुपए बढ़कर 905 रुपए में मिलेगा। जिनकी सब्सिडी है, उन्हें भी इतने ही रुपए देना होंगे, लेकिन बाद में उनके खाते में 317 रुपए की सब्सिडी आ जाएगी। याने उन्हें 588 रुपए का गैस सिलेंडर पड़ेगा।
ऐसे मिलती है सब्सिडी
वर्तमान में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। अगर इससे अधिक सिलेंडर चाहिए तो बाजार मूल्य पर खरीदारी करनी होती है। हालांकि सरकार हर साल 12 सिलेंडरों पर जो सब्सिडी देती है, उसकी कीमत भी महीने.दर.महीने बदलती रहती है। औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक सब्सिडी की राशि निर्धारित करते हैं।