5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

184 यात्री हज के लिए भरेंगे उड़ान

- हाजियों का चयन, तरबियती कैंप लगाकर दी जानकारी- संस्था ने किया पांच लोगों का किया सम्मान
less than 1 minute read
Google source verification
 184 passengers will fly for Haj

184 passengers will fly for Haj

184 यात्री हज के लिए भरेंगे उड़ान
- हाजियों का चयन, तरबियती कैंप लगाकर दी जानकारी
- संस्था ने किया पांच लोगों का किया सम्मान

। हज पर जाने से लेकर हज पूरा होने तक के एक-एक अरकान को समझाया गया। ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी ने हाजियों के तरबियती कैंप में डॉक्टर और समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे ५ लोगों का समान किया। जिसमें जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर शकील अहमद खान, आयुष विभाग अधिकारी कलीम अंसारी, मेहलका अंसारी, बैतूलमाल संस्था के सादिक जहाजवाला और मोहमद सईद उद्दीन का समान हुआ।


बुरहानपुर. जिले से हज यात्रा के लिए १८४ हज यात्री जाएंगे। मध्यप्रदेश हज कमेटी के माध्यम से इस बार हज यात्रा के लिए जिलेभर से ४०० लोगों ने ऑनलाइन आवेदन जमा किया था। लॉटरी ड्रॉ से १८४ लोगों का चयन होने के बाद हज की तैयारियां भी शुरू हो गईहैं।
रविवार को दाऊदपुरा दानिश स्कूल में ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी ने हज यात्रा पर जाने वालों हाजियों के लिए हज तरबियती कैंप का आयोजन किया गया। शाही जामा मस्जिद के सैयद तिलअत तमजीद बुखारी, बाबा मियां , आसिफ अंसारी और मौलाना नदीम बैग, मुकीद खान ने हज के अरकान और सुरक्षा की जानकारी दी।जिला हज कमेटी अध्यक्ष मतीन अजमल ने बताया कि हज कमेटी से चयनित हुए 184 हज यात्रियों को हज के दौरान बरती जाने वाली सावधानी, इबादत और दुआओं के बारे में बताया गया। हज पर जाने से लेकर हज पूरा होने तक के एक-एक अरकान को समझाया गया। ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी ने हाजियों के तरबियती कैंप में डॉक्टर और समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे ५ लोगों का समान किया। जिसमें जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर शकील अहमद खान, आयुष विभाग अधिकारी कलीम अंसारी, मेहलका अंसारी, बैतूलमाल संस्था के सादिक जहाजवाला और मोहमद सईद उद्दीन का समान हुआ।